{"_id":"5f620ea08ebc3edc1f11f3cf","slug":"up-board-compartment-examination-will-be-given-on-fever-and-cough","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: बुखार और खांसी होने पर दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: बुखार और खांसी होने पर दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा, जानिए कैसे
Wed, 16 Sep 2020 06:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Sep 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के दसवीं के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट, अंकसुधार और बारहवीं के कंपार्टमेंट का कार्यक्रम बोर्ड ने जारी कर दिया है। तीन अक्तूबर को दो पालियों में परीक्षा होगी। इसके लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज और एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। दोनों पालियों में 673 विद्यार्थसी परीक्षा देंगे। कोविड प्रोटाकॉल के शत प्रतिशत पालन के लिए अभ्यर्थियों को 45 मिनट पहले केंद्र पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश मिलेगा। जिन विद्यार्थियों को बुखार और सुखी खांसी की शिकायत होगी, उन्हें परीक्षा से बाहर नहीं किया जाएगा। उन्हें अलग कमरे में बिठाकर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ साथ परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुबह की पाली (8-11:15 बजे) तक हाईस्कूल की परीक्षा होगी। परीक्षा में 271 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं दोपहर (2-5:15) बजे तक इंटर की परीक्षा होगी। इंटर की परीक्षा के लिए 402 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
कोरोना संकट को देखते हुए ऐसा सीटिंग प्लान तैयार कराया जाएगा कि हर विद्यार्थी के बीच छह फीट की दूरी बनी रहे। परीक्षा से पूर्व कमरों के अंदर शासन की मदद से सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। हर विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। अगर मास्क नहीं तो जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से मास्क मुहैया कराया जाएगा।
दोनों केंद्रों के हर कमरे की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। साथ ही दोनों ही केंद्रों को अपने अपने सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया है। केंद्र के अंदर किसी विद्यार्थी को मोबाइल, पेजर या किसी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
दोनों केंद्रों के हर कमरे की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। साथ ही दोनों ही केंद्रों को अपने अपने सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया है। केंद्र के अंदर किसी विद्यार्थी को मोबाइल, पेजर या किसी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।