{"_id":"6a272f153d672c5a3b081265","slug":"up-and-down-lines-are-ready-on-this-route-trains-will-now-run-at-full-speed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1347834-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उनौला-पिपराइच के बीच दौड़ी सीआरएस स्पेशल, ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उनौला-पिपराइच के बीच दौड़ी सीआरएस स्पेशल, ट्रायल सफल
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत उनौला-पिपराइच स्टेशनों के बीच (7.38 किमी) नवनिर्मित रेल दोहरीकरण और विद्युतीकृत का निरीक्षण सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने किया। उन्होंने संरक्षा मानकों को परखने के बाद 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया। अब इस रूट पर अप-डाउन लाइन तैयार हो गई है, ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी।
रेल संरक्षा आयुक्त ने सबसे पहले उनौला स्टेशन पर संरक्षा मानकों की जांच की। वीडीयू पैनल, नए सिग्नल एवं पॉइंट्स और रिले रूम सहित अन्य कार्यों को मानकों पर परखा। इसके बाद उन्होंने उनौला यार्ड में अप लाइन के पॉइंट एवं क्रॉसिंग को देखा। ब्रिज सं-07 का संरक्षा मानदंडों पर परखने के बाद फाउंडेशन समेत निर्माण के सभी मानकों की गहराई से जांच की। पिपराइच स्टेशन पर उन्होंने विद्युतीकृत लाइनों के साथ दोहरीकरण में प्रयुक्त होने वाले सभी मानदंडों की जांच की। स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म एवं फुटओवर ब्रिज पुल की भी जांच की। सभी जगहों पर कार्य मानक के अनुरूप मिले।
निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने रेलवे ट्रैक की फिटिंग, बिछाई गई गिट्टी की गहराई, साइट बोर्ड एवं सिग्नल, तीनों समपार फाटकों की भी बारीकी से जांच की। कार्य संतोषजनक पाए जाने के बाद उन्होंने निरीक्षण स्पेशल ट्रेन को 120 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ाकर पिपराइच से उनौला तक स्पीड ट्रायल किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण श्री अभय कुमार गुप्ता, डीआरएम वाराणसी आशीष जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।