फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Unruly youths attacked a youth with an iron rod at a boating spot in Gorakhpur, leaving him seriously injured.

गोरखपुर नौका विहार: 'रुको आ रहा हूं...' रेस्टोरेंट में कुर्सी को लेकर हुआ विवाद, मनबढ़ों ने रॉड से किया हमला

Tue, 16 Dec 2025 06:36 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 16 Dec 2025 06:36 PM IST
सार

शिवम चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 दिसंबर की रात करीब एक बजे वह अपने भाई हेमंत के साथ नौका विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में गए थे। दोनों क्लब के अंदर कुर्सी पर बैठे थे, तभी वैभव नाम का एक युवक वहां आया और कुर्सी खाली करने को कहा। इसी के बाद विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन
Unruly youths attacked a youth with an iron rod at a boating spot in Gorakhpur, leaving him seriously injured.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार की रात कुर्सी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने एक युवक पर रॉड और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महदेवा निवासी शिवम चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 दिसंबर की रात करीब एक बजे वह अपने भाई हेमंत के साथ नौका विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में गए थे। दोनों क्लब के अंदर कुर्सी पर बैठे थे, तभी वैभव नाम का एक युवक वहां आया और कुर्सी खाली करने को कहा।
विज्ञापन


मना करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि रुको, अभी आता हूं, आज तुम बचोगे नहीं। आरोप है कि इसके बाद वैभव अपने साथी आनंद राजपूत के साथ रॉड और डंडा लेकर वापस आया और जान से मारने की नीयत से शिवम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके सिर पर रॉड और डंडे से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद उसका भाई उसे तत्काल अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज कराया गया।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर वैभव और आनंद राजपूत के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed