{"_id":"5e402db38ebc3ee58e16c2a9","slug":"unique-marriage-love-win-girlfriend-left-home-family-recall-and-she-married-to-boyfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन वीक स्पेशल: प्यार की हुई जीत, घर छोड़ गई लड़की को वापस बुला प्रेमी से कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन वीक स्पेशल: प्यार की हुई जीत, घर छोड़ गई लड़की को वापस बुला प्रेमी से कराई शादी
Sun, 09 Feb 2020 09:35 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:35 PM IST
सार
- प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई थी, तब घरवालों ने बुलाकर कराई शादी
- लड़के की दादी ने समझा प्यार, उसी के साथ आज हंसी खुशी रह रहा प्रेमी युगल
विज्ञापन
प्रेमी युगल विकास और सोनिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैं, घर पर ही थी। गर्मी की छुट्टी थी। कॉलेज जाना नहीं था। इंटर की पढ़ाई चल रही थी। पड़ोस के घर में अपने ननिहाल में विकास आया था। हम दोनों एक दूसरे से ऐसे ही मिले कि वह मुझे देखता और मैं उसे। मन में दोनों के ही प्यार था लेकिन बोलने की हिम्मत किसी में नहीं थी। विकास का परिवार कर्नाटक में रहता था। धीरे धीरे एक महीने का समय गुजर गया। फिर उसने प्रेम का इजहार किया। मुझे अच्छा लगा और घर में चली गई। नंबर का आदान प्रदान हो गया। फिर मुझे पता चला कि दो दिन बाद ही वह जाने वाला है। इस बात ने थोड़ी तकलीफ दी मगर फिर मोबाइल पर बातचीत होने लगी।
यह सिलसिला प्रेम में कब बदल गया पता ही नहीं चला। यह कहनी शहर की सोनिका कुमारी की है। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अमर उजाला की माई सिटी टॉक के तहत हुआ है। सोनिका कहती हैं कि इंटर की पढ़ाई के दौरान की बात है। तब मेरी उम्र 18 साल की थी। बातचीत होना शुरू हुआ तो एक दिन छिपकर बात करते हुए मम्मी ने पकड़ लिया। फिर बता नहीं सकती मेरे साथ क्या हुआ।

बाद में मम्मी से मैंने कहा कि पढ़ाई जारी रखूंगी। आप सब कहेंगी, तभी शादी करूंगी मगर विकास से ही। घरवाले तैयार नहीं हुए। उधर, विकास ने भी अपने परिवार में लव मैरिज करने की मंशा जाहिर कर दी मगर उनके भी परिवार वाले रजामंद नहीं हुए। मेरी और उनकी (विकास) उम्र में बहुत ज्यादा अंतर नहीं था। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। जाना कहां था मालूम नहीं, मगर घर छोड़कर निकल पड़े। इतना तय था कि घर से बहुत दूर जाना है। जहां पर हम दोनों को कोई अलग ना कर सके। गोरखपुर से लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंच गए। दोनों के पास पैसा नहीं था। पूरे दिन, रात खाना नहीं मिला। पुणे जाने के लिए भी किराया नहीं था।
इसी बीच एक मददगार आया और सब कुछ बदल गया। पहले खाना खिलाया, फिर पुणे जाने का किराया भी दिया। साथ ही पुणे में रहने की व्यवस्था की, फिर पति को नौकरी भी दी। अब हम दोनों बहुत खुश हैं। मेरा बेबी भी आने वाला है। पुणे में रहने के दौरान ही मैंने गोरखपुर में रह रहे अपने माता-पिता से बात की तो वे मान गए। इस बीच पति ने अपनी दादी से बात की और वह भी मान गई। हम दोनों अब दादी के साथ ही रह रहे हैं। एक कष्ट जरूर है। अभी विकास के माता-पिता नहीं माने हैं। वह लोग कर्नाटक में रहते हैं। जिस दिन वह मान जाएंगे, सब कुछ और अच्छा हो जाएगा। हम दोनों खुश हैं और जीवन अच्छा चल रहा है।

किसी भगवान से कम नहीं था वो शख्स
सोनिका बताती हैं कि जब मैं और विकास साथ-साथ घर से निकले थे तो ना कपड़े थे और ना ही रुपये। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर एक शख्त मिला, जो भगवान से कम नहीं था। हमें परेशानी में देखकर वह खुद पास आए और परेशान होने की वजह जानी। बताने पर उसने ही खाना खिलाया और फिर पुणे में उसने ही ले जाकर कमरा और नौकरी भी दिलाई। वह मदद को आगे नहीं आते तो शायद हम लोगों का प्यार सफल नहीं हो पाता।
भाग्यशाली विजेताओं को फिल्मी कलाकारों से मिलने का मौका
: अमर उजाला की माई सिटी टॉक के तहत भाग्यशाली जोड़ी की कहानी प्रकाशित की जा रही है। यदि जोड़ी को टॉप-10 में जगह मिली तो उन्हें 11 फरवरी 2020 को आगरा में मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली और उनकी अगली फिल्म ‘लव आज कल’ के कलाकारों कार्तिक आर्यन व सारा अली खान से मिलने का मौका मिलेगा। ताज महल के सामने फोटोग्राफी कराई जा सकेगी।