{"_id":"611b61bf31dfe8248a6ef919","slug":"union-minister-of-state-for-finance-pankaj-chaudhary-said-opposition-not-allow-introduction-of-new-ministers-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष का तंज: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बोले- सदन में विपक्ष ने नहीं कराने दिया नए मंत्रियों का परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष का तंज: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बोले- सदन में विपक्ष ने नहीं कराने दिया नए मंत्रियों का परिचय
Tue, 17 Aug 2021 12:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:44 PM IST
सार
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आम जनता और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने निकलें हैं हम। महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बढ़ी है महंगाई।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती सर्किट हाउस से जन आशीर्वाद लेकर सिद्धार्थनगर रवाना होने से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कहा कि संसद में विपक्ष ने केंद्र सरकार को नए मंत्रियों का परिचय नहीं कराने दिया। प्रधानमंत्री ने इस पर कटाक्ष भी किया था, ऐसे में नए मंत्री अब सीधे जनता के बीच जाकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी की जनक्रांति यात्रा निकालने के सवाल पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम तीन सौ से अधिक विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेंगे।
महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण महंगाई बढ़ी है। केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठा रही है। जहां तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होती हैं। इस पर राज्यों में भी टैक्स लगते हैं। जहां तक पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी की बात है तो यह जीएसटी काउंसिल तय करता है केंद्र सरकार नहीं। फिर भी कीमतें कम करने की दिशा में प्रयास जारी है।