फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Union Minister Dharmendra Pradhan and Swatantradev reached Gorakhnath with CM Yogi

गोरखपुर: सीएम योगी के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व स्वतंत्रदेव पहुंचे गोरखनाथ, भोजन कर रवाना हुए लखनऊ

Sat, 13 Nov 2021 09:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 09:12 PM IST
सार

आजमगढ़ में विश्वविद्यालय के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित था। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थे। उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी आए थे।
 

विज्ञापन
Union Minister Dharmendra Pradhan and Swatantradev reached Gorakhnath with CM Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम अचानक गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं यूपी चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी थे। मंदिर पहुंच कर योगी ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। ब्रह्मलीन पीठाधीश्वरों की समारधि पर शीश नवाया। करीब दो घंटे तक मंदिर में रुकने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


आजमगढ़ में विश्वविद्यालय के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित था। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थे। उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी आए थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन के बाद योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधान व स्वतंत्रदेव सिंह गोरखपुर आए। तीनों लोग गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। उसके बाद करीब दो घंटा तक वहां रहे। मंदिर में भोजन करने के बाद रात्रि करीब 8 बजे मंदिर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed