फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Union Minister Anurag Thakur says Program will run in Bhojpuri for the first time on Doordarshan platform

अर्थ स्टेशन का उद्घाटन: गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र से 11 दिसंबर से प्रतिदिन प्रसारित होगा एक घंटे का भोजपुरी कार्यक्रम

Sat, 04 Dec 2021 03:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Dec 2021 03:19 PM IST
सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दूरदर्शन के प्लेटफॉर्म पर पहली बार भोजपुरी में कार्यक्रम चलेगा। हम आज घोषणा कर रहे हैं कि 11 तारीख से दूरदर्शन पर एक घंटे का कार्यक्रम भोजपुरी में शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur says Program will run in Bhojpuri for the first time on Doordarshan platform
अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को शाहपुर दूरदर्शन केंद्र स्थित भू-उपग्रह केंद्र (अर्थ सेटेलाइट स्टेशन) का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर से गोरखपुर केंद्र से रोजाना एक घंटे का भोजपुरी कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। गोरखपुर केंद्र अब लखनऊ और दिल्ली के केंद्र से सीधे जुड़ जाएगा। पहले यहां कार्यक्रम रिकॉर्ड कर प्रसारण के लिए लखनऊ भेजना पड़ता था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गोरखपुर अर्थ सेटेलाइट स्टेशन केंद्र के साथ ही एफएम रिले केंद्र इटावा, गदानिया लखीमपुर खीरी और नानपारा बहराइच का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। इन चारों प्रोजेक्ट पर 25 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इटावा, लखीमपुर और बहराइच में लगे 10-10 किलोवाट के एफएम ट्रांसमीटर से डेढ़ करोड़ से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले आठ माह में महराजगंज, सुल्तानपुर और रामपुर में 10 किलोवाट क्षमता के एफएम ट्रांसमिशन केंद्र स्थापित हो जाएंगे। अगले दो साल में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में एफएम की सुविधा होगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम से आकाशवाणी का खोया गौरव वापस दिलाया है। इसमें सुदूर गांव वालों को भी प्रेरणादायी गाथाएं सुनने को मिलती हैं। मंत्री ने कलाकारों से कहा कि यदि आपका कंटेंट अच्छा है तो पूरी दुनिया उसे देखने के लिए तैयार है। आप अच्छा कंटेंट देंगे तो हम एक घंटे से ज्यादा का समय देंगे।

नेपाल और बिहार के भोजपुरी भाषी भी होंगे लाभान्वित :  योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दूरदर्शन को अर्थ सेटेलाइट स्टेशन की सौगात देने पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की चार दशक पुरानी मांग पूरी हुई है। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और नेपाल तक के लोगों को मिलेगा। सीएम ने कहा कि गोरखपुर अर्थ सेटेलाइट स्टेशन और नानपारा गदानिया एफएम सीमावर्ती इलाकों में देश विरोधी दुष्प्रचार रोकने और देश की संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने में महत्वपूर्ण काम करेंगे। योगी ने बहराइच, इटावा और लखीमपुर में एफएम रिले केंद्र की सुविधा देने पर भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया।

मंच पर ये रहे मौजूद  

समारोह को महानिदेशक दूरदर्शन मयंक अग्रवाल, महानिदेशक आकाशवाणी एन वेणुधर रेड्डी ने भी संबोधित किया। इस इस अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, डॉ. विमलेश पासवान, फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, बिपिन सिंह, शीतल पांडेय, संत प्रसाद, संगीता यादव, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, दूरदर्शन के अपर महानिदेशक एमएस अंसारी, उप महानिदेशक उत्तरी क्षेत्र आदित्य चतुर्वेदी, गोरखपुर केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख ब्रजेंद्र नारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed