फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur enumerated development works of PM Modi and CM Yogi

गोरखपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गिनाए पीएम-सीएम के विकास कार्य, बोले- अर्थव्यवस्था में यूपी को देश में दूसरे स्थान पर लाए योगी

Sat, 04 Dec 2021 03:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 03:41 PM IST
सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्य गिनाए। बोले- अब प्रदेश को पहले स्थान पर लाने के लिए फिर से योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनाएं।

विज्ञापन
Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur enumerated development works of PM Modi and CM Yogi
गोरखपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ, अर्थव्यवस्था और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में उत्तर प्रदेश को देश में दूसरे स्थान पर ले आएं हैं। पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दसवें स्थान पर थी और ईज ऑफ डूइंग में सत्रहवें स्थान पर। अब इसे पहले स्थान पर लाना है तो प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा भाजपा सरकार बनानी होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गोरखपुर में दूरदर्शन के अर्थ सेटेलाइट स्टेशन के लोकार्पण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या अमेरिका और यूरोप के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है। मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य को संकट से बचाने का कार्य उन्होंने किया। कोई दिन ऐसा नहीं रहा, जब वह नए जिलों के दौरों, अधिकारियों के साथ महामारी से निपटने की रणनीति बनाने में न जुटे रहे हों।
विज्ञापन


प्रदेश में बीते सत्तर साल में जितने मेडिकल कॉलेज बने, उससे ज्यादा योगी आदित्यनाथ ने बीते पांच वर्ष में बनवाए जल्द। प्रदेश को जल्द ही खाद कारखाने का तोहफा मिलेगा। टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के खिलाड़ियों को योगी ने 131 करोड़ रुपये से अधिक राशि से सम्मानित किया। योगी आदित्यनाथ की पहल पर ही उत्तर प्रदेश में पहला खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन प्रतिवर्ष राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल लेक्चर का आयोजन करता है। इसमें इस बार का योगी आदित्यनाथ का व्याख्यान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड काल में यदि कांग्रेस की सरकार होती तो शायद 40 साल बाद टीका आता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड काल में दो वैक्सीन उपलब्ध कराने और देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त टीका लगाकर विश्व में भारत का नाम अग्रणी देशों में शामिल किया। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने गरीब जनता को पंद्रह माह तक मुफ्त राशन दिया। जब जनता अपना नेतृत्व अच्छा चुनती है तो उसे विकास की चिंता नहीं होती है। मुफ्त टीकाकरण, मदद और सहयोग में प्रधानमंत्री हमेशा आगे रहे। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस कॉरिडोर देकर विकास की गाथा लिखी।
 

तुष्टीकरण करने वाले जिन्नावादी सोच के नेता नहीं चाहिए: रवि किशन

सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा के कलाकारों की बड़ी मांग पूरी हो गई है। इससे गोरखपुर के प्रतिभावान कलाकारों को भोजपुरिया संस्कृति एवं कला के प्रदर्शन के मौके के साथ रोजगार भी मिलेगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला- कहा कि जब मैं चुनाव लड़ने आया तो नचनिया-गवनिया कह कर हम कलाकारों को अपमान किया। प्रदेश की जनता ने जिन्नावादी सोच के लोगों को नकार दिया है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश निरंतर विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है। उन्होंने सोच इमानदार, काम दमदार का नारा लगाया।

 
बे-आवाज रही दूरदर्शन की टेलीफिल्म  

गोरखपुर। भू उपग्रह केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के बाद करीब पांच मिनट की टेलीफिल्म के प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। टेलीफिल्म में गोरखपुर अर्थ स्टेशन, इटावा, गदानिया और नानापारा एफएम स्टेशन की स्थापना से जनता को होने वाले लाभ सहित सरकार की उपलब्धियों की जानकारी थी। संचालिका ने टेलीफिल्म के प्रसारण की घोषणा की, लेकिन स्क्रीन पर कुछ नहीं आया। कार्यक्रम बिगड़ता देख संचालिका ने आला अधिकारियों से इजाजत लेकर टेलीफिल्म प्रसारण को छोड़ कार्यक्रम आगे बढ़ाने की इजाजत मांगी। संचालिका ने कार्यक्रम की अगली कड़ी शुरू की इस बीच स्क्रीन पर टेलीफिल्म का प्रसारण शुरू हो गया, लेकिन आवाज नहीं आई। जनता में कुछ लोगों ने चिल्लाकर आवाज बढ़ाने की मांग की तो पंडाल में हंसी का माहौल बन गया। संचालिका ने कमान संभाली और खुद जानकारी दी। इसके बाद टेलीफिल्म का प्रसारण बीच में ही बंद कर दिया गया।

मंच पर ये रहे मौजूद

समारोह को महानिदेशक दूरदर्शन मयंक अग्रवाल, महानिदेशक आकाशवाणी एन वेणुधर रेड्डी ने भी संबोधित किया। इस इस अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, डॉ. विमलेश पासवान, फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, बिपिन सिंह, शीतल पांडेय, संत प्रसाद, संगीता यादव, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, दूरदर्शन के अपर महानिदेशक एमएस अंसारी, उप महानिदेशक उत्तरी क्षेत्र आदित्य चतुर्वेदी, गोरखपुर केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख ब्रजेंद्र नारायण मौजूद रहे।

मेयर ने जताया हर्ष

मेयर सीताराम जायसवाल ने भोजपुरी कार्यक्रम के लिए दूरदर्शन पर एक घंटे का स्लॉट दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया। कहा कि इससे भोजपुरी भाषा और संस्कृति का देश ही नहीं विदेशों तक प्रचार प्रसार होगा। नेपाल में रहने वाले भोजपुरीभाषी लोगों को भी उत्तम कार्यक्रम उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed