{"_id":"61ab3dfebb939e3cb517e93c","slug":"union-information-and-broadcasting-minister-anurag-thakur-enumerated-development-works-of-pm-modi-and-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गिनाए पीएम-सीएम के विकास कार्य, बोले- अर्थव्यवस्था में यूपी को देश में दूसरे स्थान पर लाए योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गिनाए पीएम-सीएम के विकास कार्य, बोले- अर्थव्यवस्था में यूपी को देश में दूसरे स्थान पर लाए योगी
Sat, 04 Dec 2021 03:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Dec 2021 03:41 PM IST
सार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्य गिनाए। बोले- अब प्रदेश को पहले स्थान पर लाने के लिए फिर से योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनाएं।
विज्ञापन
गोरखपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ, अर्थव्यवस्था और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में उत्तर प्रदेश को देश में दूसरे स्थान पर ले आएं हैं। पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दसवें स्थान पर थी और ईज ऑफ डूइंग में सत्रहवें स्थान पर। अब इसे पहले स्थान पर लाना है तो प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा भाजपा सरकार बनानी होगी।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गोरखपुर में दूरदर्शन के अर्थ सेटेलाइट स्टेशन के लोकार्पण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या अमेरिका और यूरोप के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है। मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य को संकट से बचाने का कार्य उन्होंने किया। कोई दिन ऐसा नहीं रहा, जब वह नए जिलों के दौरों, अधिकारियों के साथ महामारी से निपटने की रणनीति बनाने में न जुटे रहे हों।
प्रदेश में बीते सत्तर साल में जितने मेडिकल कॉलेज बने, उससे ज्यादा योगी आदित्यनाथ ने बीते पांच वर्ष में बनवाए जल्द। प्रदेश को जल्द ही खाद कारखाने का तोहफा मिलेगा। टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के खिलाड़ियों को योगी ने 131 करोड़ रुपये से अधिक राशि से सम्मानित किया। योगी आदित्यनाथ की पहल पर ही उत्तर प्रदेश में पहला खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन प्रतिवर्ष राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल लेक्चर का आयोजन करता है। इसमें इस बार का योगी आदित्यनाथ का व्याख्यान होगा।

अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड काल में यदि कांग्रेस की सरकार होती तो शायद 40 साल बाद टीका आता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड काल में दो वैक्सीन उपलब्ध कराने और देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त टीका लगाकर विश्व में भारत का नाम अग्रणी देशों में शामिल किया। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने गरीब जनता को पंद्रह माह तक मुफ्त राशन दिया। जब जनता अपना नेतृत्व अच्छा चुनती है तो उसे विकास की चिंता नहीं होती है। मुफ्त टीकाकरण, मदद और सहयोग में प्रधानमंत्री हमेशा आगे रहे। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस कॉरिडोर देकर विकास की गाथा लिखी।
गोरखपुर। भू उपग्रह केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के बाद करीब पांच मिनट की टेलीफिल्म के प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। टेलीफिल्म में गोरखपुर अर्थ स्टेशन, इटावा, गदानिया और नानापारा एफएम स्टेशन की स्थापना से जनता को होने वाले लाभ सहित सरकार की उपलब्धियों की जानकारी थी। संचालिका ने टेलीफिल्म के प्रसारण की घोषणा की, लेकिन स्क्रीन पर कुछ नहीं आया। कार्यक्रम बिगड़ता देख संचालिका ने आला अधिकारियों से इजाजत लेकर टेलीफिल्म प्रसारण को छोड़ कार्यक्रम आगे बढ़ाने की इजाजत मांगी। संचालिका ने कार्यक्रम की अगली कड़ी शुरू की इस बीच स्क्रीन पर टेलीफिल्म का प्रसारण शुरू हो गया, लेकिन आवाज नहीं आई। जनता में कुछ लोगों ने चिल्लाकर आवाज बढ़ाने की मांग की तो पंडाल में हंसी का माहौल बन गया। संचालिका ने कमान संभाली और खुद जानकारी दी। इसके बाद टेलीफिल्म का प्रसारण बीच में ही बंद कर दिया गया।