फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Union Health Ministry given approval to demand of MP Ravi Kishan Shukla to build Covid ward in Gorakhpur AIIMS

#LadengeCoronaSe: गोरखपुर एम्स में बनेगा तीस बेड का कोविड वार्ड, सांसद रवि किशन की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी स्वीकृति

Sun, 02 May 2021 06:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 May 2021 06:33 PM IST
सार

सांसद ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार जताया। उन्होंने जिले में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू होने की बात कही।

विज्ञापन
Union Health Ministry given approval to demand of MP Ravi Kishan Shukla to build Covid ward in Gorakhpur AIIMS
सांसद रवि किशन व गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ला की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में जल्द ही तीस बेड का कोरोना वार्ड शुरू करने का फैसला लिया है। जल्द ही एम्स में कोरोना मरीज भर्ती किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इस उपलब्धि के लिए रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने जिले में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू होने की बात कही।
विज्ञापन


सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एम्स में कोविड वार्ड बनने के बाद बेडों की संख्या धीरे धीरे बढ़ाई जाती रहेगी। मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए जिले में जल्द ही एक ऑक्सीजन प्लांट की भी स्थापना करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कोविड वार्ड शुरू किए जाने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एम्स परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed