फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Undissolved garbage will be removed from Ekla Dam

Gorakhpur News: एकला बांध पर से हटाया जाएगा अनिस्तारित कूड़ा, अधिकांश कूड़ा मिट्टी तब्दील

Mon, 13 Feb 2023 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Feb 2023 02:43 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि एकला बांध पर ही कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। यहां गिराया गया अधिकांश कूड़ा मिट्टी में तब्दील हो चुका है। जो भी अपशिष्ट बचा रहा गया है उसे यहां से कूड़ा सुथनी में भेजा जाएगा। जल्द टेंडर कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
Undissolved garbage will be removed from Ekla Dam
एकला बांध - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एकला बांध पर गिराए जाने वाले शहर से निकलने वाले कूड़े के अवशिष्ट को निस्तारित करेगा। क्योंकि यहां गिराया जाने वाला अधिकांश कूड़ा मिट्टी में तब्दील हो चुका है। पॉलिथीन, शीशा, ईंट समेत ऐसे पदार्थ जो विघटित नहीं हो सकते, वही अब यहां बचा रह गया है। ऐसे कूड़े को हटाने के लिए नगर निगम इसी सप्ताह टेंडर जारी करेगा। इसके पहले लखनऊ से आई टीम मुआयना भी करेगी।

विज्ञापन


दरअसल राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बांध पर पड़े कूड़े को लीगेसी वेस्ट यानी पुराना कूड़ा बताते हुए इसे तीन महीने के भीतर हटाने के आदेश दिया हैं। इस बांध पर नगर निगम की ओर से जो कूड़ा गिराया गया है, उसमें से अधिकांश मिट्टी में तब्दील हो चुका है। ऐसे में यहां काफी कम मात्रा में ही कूड़ा बचा रह गया है।
विज्ञापन


दरअसल, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (एसडब्लूएमपी) न होने के कारण महानगर से रोजाना निकलने वाले तकरीबन 350 टन कूड़े को एकला बांध पर गिराया जाता है। शहर से निकलने वाले इस कूड़े में अधिकांश नालियों का शिल्ट होता है, जिसमें मिट्टी और गीले कूड़े की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एनजीटी ने लगाया था 120 करोड़ जुर्माना

नदियों में गंदा पानी गिराने और पुराना कूड़ा इकट्ठा रहने पर एनजीटी ने सितंबर, 2022 में नगर निगम पर 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इनमें 10 करोड़ रुपये का जुर्माना एकला बांध और महेसरा में पुराना कूड़ा इकट्ठा रहने पर लगाया गया था। हालांकि अब सिर्फ एकला बांध पर ही कूड़ा है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि एकला बांध पर ही कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। यहां गिराया गया अधिकांश कूड़ा मिट्टी में तब्दील हो चुका है। जो भी अपशिष्ट बचा रहा गया है उसे यहां से कूड़ा सुथनी में भेजा जाएगा। जल्द टेंडर कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed