फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   uncontrolled trolley overturned on bridge in Gorakhpur

गोरखपुर: पशु को बचाने में अनियंत्रित ट्राली पुल पर पलटी, नदी में गिरे लोग, एक लापता

Thu, 03 Mar 2022 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Mar 2022 04:36 PM IST
सार

पांच सवार में से चार को गोर्रा नदी से निकाला गया, एक की तलाश जारी, एनडीआरएफ के गोताखोर कर रहे तलाश, नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर।

विज्ञापन
uncontrolled trolley overturned on bridge in Gorakhpur
पुल पर पलटी टैक्टर ट्राली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के गौरी घाट पक्का पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर में पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में पांच लोग गोर्रा नदी में गिर गए, जिसमें से चार को बचा लिया गया है, जबकि एक की नदी में एनडीआरएफ के गोताखोर तलाश कर रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्राली एक नाबालिग चला रहा था।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, झंगहा इलाके के सैमरौना बैरिहवा गांव निवासी रामअशीष यादव का 17 वर्षीय पुत्र विशाल यादव ट्रैक्टर चला रहा था। अपने साथ वह गांव के ही रामफल यादव के 16 वर्षीय पुत्र धीरज यादव, मुराली यादव के 16 वर्षीय पुत्र रोहित यादव, धीरज को लेकर बाजार की ओर गया था।
विज्ञापन


बाजार से पहियों में हवा भरवाकर वह लौट रहा था। रास्ते में पक्का पुल के पास अचानक एक पशु सामने आ गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित ट्राली रेलिंग तोड़ते हुए लटक गई और झटका लगने से सभी लोग गोर्दा नदी में गिर गए। चार लोगों को तो निकाल लिया गया, लेकिन रोहित अभी नदी में लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि झंगहा के गोर्रा नदी के ऊपर बने पुल पर ट्रैक्टर ट्राली नीचे गिर कर लटक गई है, जिस पर सवार पांच लोग गिर गए। चार को बचा लिया गय, एक नदी में डूब गया। उसकी तलाश में गोताखोर लगे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed