{"_id":"646874959967105135066076","slug":"uncle-nephew-got-stabbed-in-family-dispute-in-gorakhpur-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पति-पत्नी से चल रहा था विवाद, बचाव में आए फूफा-भतीजा को लगा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पति-पत्नी से चल रहा था विवाद, बचाव में आए फूफा-भतीजा को लगा चाकू
Sat, 20 May 2023 12:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 May 2023 12:49 PM IST
सार
गोला कस्बा निवासी अब्दुल कादिर का पत्नी रुखसाना से 2 दिनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर रात रुखसाना ने मायके से अपने भतीजों को बुला लिया। इसी दौरान भतीजे बुआ को अपने घर ले जाने लगे और दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई। मारपीट के दौरान ही एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोला कस्बा के गोपालपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद में परिवार में ही मारपीट हो गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में फूफा भतीजा घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोला कस्बा निवासी अब्दुल कादिर का पत्नी रुखसाना से 2 दिनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर रात रुखसाना ने मायके से अपने भतीजों को बुला लिया। इसी दौरान भतीजे बुआ को अपने घर ले जाने लगे और दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान ही एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिए। जिसमें पति अब्दुल कादिर व उनके पत्नी का भतीजा हसमुद्दीन घायल हो गए। घायल भतीजे को लेकर नर्सिंग होम चले गए, लेकिन पति का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी का कहना है कि पत्नी रूखसाना की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।