{"_id":"647dafd7040251b93c00ef49","slug":"uma-completed-journey-from-arunachal-to-gujarat-in-64-hours-28-minutes-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाम: उमा ने 64 घंटे 28 मिनट में पूरा किया अरुणाचल से गुजरात का सफर, गिनीज बुक के लिए करेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाम: उमा ने 64 घंटे 28 मिनट में पूरा किया अरुणाचल से गुजरात का सफर, गिनीज बुक के लिए करेंगे आवेदन
Mon, 05 Jun 2023 03:20 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Jun 2023 03:20 PM IST
सार
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के पुरातन छात्र व बांसगांव के गोरसैरा गांव निवासी उमा ने इस यात्रा को रिकॉर्ड में स्थान देने के लिए पहले ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदन कर दिया था। अब कागजात पूर्ण होने के बाद वे जल्द ही गिनीज को डाटा भी फाइल करेंगे।
विज्ञापन
पर्वतारोही उमा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पर्वतारोही व साइकिलिस्ट उमा सिंह ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने तेजू, अरुणाचल प्रदेश से कोटेश्वर, गुजरात का सफर (3,635 किमी) बाइक से रिकॉर्ड 64 घंटे 28 मिनट में पूरा किया है।
विज्ञापन
उमा सिंह ने बाइक से एक जून को सुबह 6:55 बजे तेजू के क्लॉक टॉवर से बाइकिंग शुरू की थी। तमाम चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने तीन जून की रात 11:30 बजे कोटेश्वर पहुंचकर इस रिकॉर्ड यात्रा को पूरा किया।
विज्ञापन
जीपीएस की निगरानी में यह यात्रा पूरी की। उमा ने अरुणाचल प्रदेश से सफर शुरू कर असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान होते हुए गुजरात के कोटेश्वर में समाप्त किया। इसके लिए उन्होंने पहले ही गूगल मैप से रूट तय कर लिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी की 10 अनदेखी तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन, दिल छू जाएगी बचपन की मासूमियत
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के पुरातन छात्र व बांसगांव के गोरसैरा गांव निवासी उमा ने इस यात्रा को रिकॉर्ड में स्थान देने के लिए पहले ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदन कर दिया था। अब कागजात पूर्ण होने के बाद वे जल्द ही गिनीज को डाटा भी फाइल करेंगे।
85 घंटे का था पिछला रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड 85 घंटे में मुंबई के बाइकर योगेश चावन ने वर्ष 2016 में बनाया था। उनकी यह उपलब्धि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल की गई थी। उससे पहले ईस्ट टू वेस्ट का सफर बाइक से तय करने का रिकॉर्ड 107 घंटे में बना था।