फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ultrasound centre sealed in register of health department but test have patients after renaming

यूपी: यहां कागजों में सील हैं अल्ट्रासाउंड सेंटर, नाम बदलकर कर रहे जांच, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 05 Nov 2020 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Nov 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
ultrasound centre sealed in register of health department but test have patients after renaming
स्वास्थ्य महकमे की निगाह से बचने के लिए कुछ ने बोर्ड हटाए तो कुछ ने नाम बदल डाले - फोटो : अमर उजाला।
स्वास्थ्य विभाग के रजिस्टर में सील तमाम अल्ट्रासाउंड सेंटरों में आज भी मरीज आते हैं, आराम से अल्ट्रासाउंड कराके चले जाते हैं। स्वास्थ्य महकमे की निगाह से बचने के लिए कुछ ने बोर्ड हटा दिए गए, लेकिन पैथालॉजी जांचें बंद नहीं हुईं। स्वास्थ्य विभाग ने 2014 से अब तक 28 अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील किया है। इसकी आधिकारिक सूची के आधार पर पड़ताल कराई गई तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई। पता चला कि सहजनवां, पिपराइच, कैंपियरगंज और शहरी क्षेत्रों में सील अल्ट्रासाउंड सेंटरों का संचालन जारी है। कैंपियरगंज में एक सेंटर का संचालन बोर्ड हटाकर किया जा रहा है। बांसगांव में भी कागजों में सील अस्पताल मौके पर चल रहा है। कुछ सेंटर ऐसे हैं, जहां अब भी सील का ताला लटक रहा है। पेश है पड़ताल करती रिपोर्ट-
विज्ञापन


नाम बदलकर शुरू कर दी जांचें
स्वास्थ्य विभाग की सूची के मुताबिक सहजनवां का आदित्य हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर और आयुष हेल्थ केयर सील है, लेकिन मौके पर ऐसा नहीं मिला। आदित्य हॉस्पिटल का पता वही है, लेकिन नाम बदलकर न्यू आदित्य पैथालॉजी सेंटर कर दिया गया है। सभी तरह की जांचें भी हो रही हैं। इस हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. विवेक गुप्ता का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग का दावा समझ से परे है।
विज्ञापन


आदित्य हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर को कभी सील ही नहीं किया गया। हॉस्पिटल चल रहा है। सभी तरह की पैथालॉजी जांचें भी हो रही हैं। आयुष हेल्थ केयर क्लीनिक खुली मिली, लेकिन अल्ट्रासाउंड का मामला सामने नहीं आया। पता चला कि डॉक्टर ने दूसरी जगह पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर खोल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में आयुष हेल्थ केयर के डॉ. यदुनाथ साहनी का कहना है कि मशीनें सील हुईं थीं। अब कोई जांच नहीं की जा रही है। होम्योपैथिक दवा खाना ही चल रहा है। एनएच-28 पर पेट्रोल पंप के सामने अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी सेंटर है। 

सैंपल सील सेंटर पर निकला, जांच रिपोर्ट दूसरी पैथालॉजी की

खजनी का श्याम मेडिकल स्टोर भी कागजों में सील है। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो सच्चाई सामने आ गई। टीम ने 200 रुपये जमा कराके खून का सैंपल दिया। मेडिकल स्टोर में कर्मचारी ने ही खून निकाला, फिर कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) की रिपोर्ट कुछ देर में देने का भरोसा दिलाया। करीब एक घंटे बाद रिपोर्ट मिली तो सब हैरान रह गए। पता चला कि जांच रिपोर्ट प्रकाश पैथालॉजी की है। श्याम मेडिकल स्टोर पर ब्लड सैंपल निकाला जाता है, फिर दूसरे पैथालॉजी के नाम पर रिपोर्ट मंगाई जाती है। इस सिलसिले में मेडिकल स्टोर के संचालक डॉ. लक्ष्मी नारायण का कहना है कि अब पैथालॉजी जांच की सुविधा नहीं है। दूसरे पैथालॉजी संचालक को बुलाकर सैंपल दिलवाया जाता है, फिर रिपोर्ट मंगाकर दी जाती है।
 
'जिन्होंने सील किया, वे ही आकर खुलवा गए'
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिपराइच का श्रेया अल्ट्रासाउंड सेंटर और कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर सील है, लेकिन मौके पर ऐसा नहीं मिला। सिधावल रोड पर कृष्णा सेंटर का संचालन धड़ल्ले से जारी है। स्वास्थ्य महकमे द्वारा लगाई गई सील भी टूटी मिली। यह कैसे हुआ, यह बताने वाला कोई नहीं है। श्रेया अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन स्थान बदलकर किया जा रहा है। बोर्ड हटा दिया गया है। मेडिकल स्टोर की आड़ में पूरा ‘खेल’ चल रहा है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य महकमे को भी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस सिलसिले में डॉ. कुमकुम सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने कृष्णा व श्रेया सेंटर को सील किया था, वे ही आकर खुलवा गए हैं। 

सील अल्ट्रासाउंड सेंटरों की सूची

पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि 2014 से अब तक 28 अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सील की कार्रवाई की गई है। इसमें एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कोर्ट का फैसला आ गया है, लेकिन फैसले की कॉपी अब तक नहीं मिली है। अन्य 27 सेंटर पूरी तरह से सील हैं। अगर चोरी छिपे चल रहे हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
तुलसी पाली क्लीनिक अलहादपुर, प्रिंस अल्ट्रासाउंड सेंटर नई बाजार ब्रह्मपुर, आर्यन डायग्नोस्टिक एंड अल्ट्रासाउंड क्लीनिक, राघवपुर चौरीचौरा, गोरखपुर एक्स-रे एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, भालोटिया मार्केट टाउनहॉल, साईं राम डायग्नोस्टिक सेंटर, बीआरडी कॉलेज के सामने, कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर पिपराइच, जेबीबी डायग्नोस्टिक सेंटर, पिपराइच, श्याम मेडिकल स्टोर खजनी, वैष्णो नर्सिंगहोम, गोला बाजार, आदित्य हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर लुचई सहजनवां, आशीर्वाद हॉस्पिटल रानीपुर  बांसगांव, आयुष हेल्थ केयर ओवरब्रिज के पास सहजनवां, शीतला डायग्नोस्टिक सेंटर, गन्ना कटरा पीपीगंज, मनीषा अल्ट्रासाउंड सेंटर पीपीगंज, भारद्वाज हॉस्पिटल वार्ड नंबर 11 पीपीगंज, श्रेया अल्ट्रासाउंड सेंटर, पिपराइच, कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर पिपराइच,  जीवन ज्योति नर्सिंग होम मझगांवा गगहा, सावित्री नर्सिंग होम हाटा बाजार, जीएस डायग्नोस्टिक सेंटर मेडिकल कॉलेज के उत्तरी गेट के सामने, कर्मा हॉस्पिटल, जूनियर हाई स्कूल के दक्षिण खजनी, सावित्री नर्सिंग होम ढेबरा बाजार, न्यू एस अल्ट्रासाउंड एंड एक्स-रे सेंटर कैंपियरगंज, एस राजा हॉस्पिटल मछलीगांव कैंपियरगंज, इसके अलावा  बेलघाट के दो और पिपराइच का एक सेंटर भी सील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed