फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two youths drowned while bathing in the Rapti River while making reels

Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहाते समय रील बना रहे दो युवकों की डूबकर मौत

Sun, 07 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths drowned while bathing in the Rapti River while making reels
करतहरी घाट पर नहाने के दौरान हुआ हादसा, घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नदी में नहा रहे थे दोनों युवक, बचाने का प्रयास रहा विफल
एक का शव जल्द मिला, दूसरे के लिए घंटों चला अभियान
पाली (गोरखपुर)। पीपीगंज इलाके के करतहरी घाट पर शनिवार दोपहर राप्ती नदी में नहाते समय रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। दोस्तों के साथ नदी में नहा रहे दोनों युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और पीएसी की टीम ने घंटों सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव बरामद किए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, सहजनवां क्षेत्र के सात युवक शनिवार को पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव के पास राप्ती नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान सभी मोबाइल फोन से रील बना रहे थे। इसी बीच दो युवक धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाते हुए दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग और मछुआरे मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों युवक नदी में लापता हो चुके थे। सूचना मिलते ही पीपीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन के दौरान सबसे पहले रमवापुर निवासी शिवम कुमार (21) का शव मिला। इसके बाद जगदीशपुरम गाही वार्ड घघसरा निवासी जयहिंद उर्फ गोलू (18) का शव बरामद हुआ। शिवम अपने ननिहाल आया था। स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी की 26 वीं वाहिनी के जवानों को लगाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव भी नदी के दूसरे किनारे से बरामद कर लिया गया।

अस्पताल पहुंचने पर शिवम को घोषित किया मृत
शिवम को नदी से निकालने के बाद तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी गीडा योगेंद्र सिंह, एसडीएम सहजनवां केशरीनंदन तिवारी, थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे में जान गंवाने वाला गोलू अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था। दो भाइयों और एक बहन में वह सबसे लाडला माना जाता था। वहीं शिवम के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने नाना सुंदर प्रसाद के पास जगदीशपुर गाही में रहकर जीवनयापन कर रहा था। दोनों युवकों की मौत से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।





घटनास्थल पर पुलिस की ओर से स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, जिस पर स्नान करना सख्त मना है, लिखा हुआ है। इसके बावजूद युवक नदी में उतर गए जिससे यह हादसा हुआ।
- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed