{"_id":"63427d1042fd1f3b0c344bd7","slug":"two-youths-drowned-after-boat-capsized-in-rapti-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: राप्ती नदी में पलटी नाव, दो लोगों की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: राप्ती नदी में पलटी नाव, दो लोगों की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 09 Oct 2022 01:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:19 PM IST
सार
राप्ती नदी में नाव के डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाव में एक महिला समेत सात लोग सवार थे।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के नेतवारपट्टी गांव मे रविवार की सुबह राप्ती नदी में नाव के डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नेतवारपट्टी गांव निवासी एक महिला समेत सात लोग नाव पर सवार होकर पशुओं के चारे के लिए नदी के उस पार देवरिया जिले के भदिला गांव की तरफ जा रहे थे। राप्ती नदी पार करते समय अचानक नाव डूबने लगी।
विज्ञापन
नाव डूबता देख सवार लोग शोर मचाना शुरू कर दिये। नाव सवारों को डूबता देख लोग तैर कर महिला व अन्य युवकों को बचा लिए जबकी नाव पर सवार बृजेश यादव 22 वर्ष व बलिराम सिंह 30 वर्ष डूब गये। थोड़ी देर बाद बलिराम सिंह को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहा डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक बृजेश यादव का शव दो घंटे बाद नदी से निकाला गया।
विज्ञापन