{"_id":"630c60a3f8f07405b25eb983","slug":"two-students-who-went-to-bathe-in-drain-connected-with-saryu-river-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: सरयू नदी से जुड़े नाले में नहाने गए दो छात्र डूबे, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: सरयू नदी से जुड़े नाले में नहाने गए दो छात्र डूबे, तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 29 Aug 2022 12:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:15 PM IST
सार
सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुट गए। शुभम के पिता सऊदी अरब में रहते हैं। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा है। गणेश के माता-पिता मुंबई में रहते हैं। वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
नाले में डूबे बाएं से शुभम और गणेश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला इलाके के खखरी बलिया गांव में रविवार को सरयू नदी से जुड़े नाले में नहाने गए दो छात्र डूब गए। दोनों दोस्तों की तलाश में पुलिस गोताखोर की मदद से जुटी है।
विज्ञापन
देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला। तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। डूबने की सूचना पर पहुंचे घरवालों में मातम छाया है।
जानकारी के मुताबिक, गांव के सुभाष गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र शुभम व उसके पड़ोस में रहने वाले रामदयाल गुप्ता का पुत्र गणेश (15) मित्र हैं। जनता इंटर कॉलेज दुबौली में दोनों कक्षा नौ व 10 के छात्र हैं। रविवार दोपहर एक बजे वे नाले में नहाने चले गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुट गए। शुभम के पिता सऊदी अरब में रहते हैं। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा है। गणेश के माता-पिता मुंबई में रहते हैं। वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन