{"_id":"65de5eea51e75441c40c4b34","slug":"two-students-participated-in-the-state-level-youth-festival-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-480100-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव में दो विद्यार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव में दो विद्यार्थी हुए शामिल
विज्ञापन
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के दोनों विद्यार्थी, लखनऊ में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों नितेश और जान्हवी ने नेहरू युवा केंद्र की तरफ से लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। परिणाम बाद में जारी किया जाएगा।
इस विश्वविद्यालय के गुरु गोरक्षनाथ आयुर्विज्ञान संस्थान (आयुर्वेद संकाय) के बीएएमएस पाठ्यक्रम में अध्ययनरत नितेश प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया था, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में जाह्नवी राय ने द्वितीय स्थान हासिल किया था। ये दोनों बीएएमएस 2021-22 चरक बैच के विद्यार्थी हैं।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठता के आधार पर दोनों का चयन भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सोमवार काे हुई और इसका परिणाम कुछ दिनों में घोषित किया जाएगा। नितेश और जाह्नवी के जनपदीय प्रतियोगिता में विजेता बनने और राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव समेत विश्वविद्यालय परिवार ने बधाई दी है।