फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two SP workers arrested for abusing Prime Minister and Chief Minister

कार्रवाई: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अपशब्द बोलने के मामले में दो सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, कई अज्ञात पर भी दर्ज है केस

Mon, 09 Aug 2021 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Aug 2021 01:21 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, सरकारी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में समाजवादी नेता और कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली थी। इस दौरान गगहा इलाके में भी रैली निकाली गई थी।

विज्ञापन
Two SP workers arrested for abusing Prime Minister and Chief Minister
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में साइकिल रैली के दौरान सार्वजनिक स्थान पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलने के मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने दो सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अज्ञात लोगों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद ले रही है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान छोटू उर्फ समीर कुमार और श्रवन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सरकारी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में समाजवादी नेता और कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली थी। इस दौरान गगहा इलाके में भी रैली निकाली गई थी।
विज्ञापन


यहां कई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो लोगों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed