फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two sisters drowned in river one missing other was saved by people

Gorakhpur News: दो बहनें नदी में डूबीं, एक लापता, दूसरी को लोगों ने बचाया

Wed, 19 Apr 2023 11:21 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी पाली।
संवाद न्यूज एजेंसी पाली। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Apr 2023 11:21 AM IST
सार

गांव के शिवाजी पासवान की दो जुड़वा बेटियां अंशू और नीशू (10 वर्ष) हैं। दोनों बहनें नदी में भैंस नहलाने ले गई थीं। इसी दौरान अचानक गहरे पानी की तरफ चली गईं। डूबने पर पानी के अंदर ही चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने आवाज सुन बचाव करना शुरू किया।

विज्ञापन
Two sisters drowned in river one missing other was saved by people
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में सहजनवां थाना क्षेत्र के सिसई गांव की रहने वाली दो जुड़वां बहनें मंगलवार दोपहर नदी में डूब गईं। एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन दूसरी बहन लापता हो गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। ग्रामीणों के साथ पुलिस की टीम और खोजी दस्ता नदी में बच्ची की तजाश में लगा रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव के शिवाजी पासवान की दो जुड़वा बेटियां अंशू और नीशू (10 वर्ष) हैं। दोनों बहनें नदी में भैंस नहलाने ले गई थीं। इसी दौरान अचानक गहरे पानी की तरफ चली गईं। डूबने पर पानी के अंदर ही चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने आवाज सुन बचाव करना शुरू किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने एम्स के छात्रों के निलंबन पर लगाई रोक, 27 और 28 मार्च को किया था प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक बच्ची को बचा लिया गया, लेकिन दूसरी लापता हो गई। सीओ कैंपियरगंज रत्नेश सिंह ने कहा कि दोनों बच्चियों में एक को बचा लिया गया है, दूसरे की तलाश जारी है। टीम अभी भी तलाश कर रही है।
 

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी खुर्द में बरही मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत मुंडेरा बाजार निवासी राजेश रावत (48) तरकुलहा देवी मंदिर से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे।

गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बरही मोड़ के पास गोरखपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। हादसे में राजेश रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए आसपास के लोग चौरी-चौरा सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह मुंबई में पेंटर का काम करते थे। जो दो माह पहले घर आए थे। एक बेटी और दो बेटे हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्ज में डूबे युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, आप पार्टी से दाखिल करने गए थे पार्षद का पर्चा

वहीं, बेलघाट प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र की ग्रामसभा रामपुर गोसाई निवासी रामप्रसाद (65) किसी काम से बगल के कस्बे शंकरपुर बाजार में सामान की खरीदने गए थे। वापस आते वक्त कम्हरिया घाट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें ठाेकर मार दी। हादसे में मौके ही राम प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छत से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत
थाना क्षेत्र के भैरवा गांव निवासी दयाचंद कन्नौजिया (40) सोमवार की रात छत पर सोए थे। रात में किसी काम से उठे, इस दौरान वह नीचे गिरकर घायल हो गए। इलाज के लिए परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दयानंद के दो बच्चे हैं। वह मजदूरी करते थे। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed