{"_id":"5f2c014a8ebc3e3cca0c703b","slug":"two-sisters-died-due-to-drowning-in-ghaghra-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छोटी बहन को बचाने के चक्कर में बड़ी बहन भी घाघरा नदी में डूबी, मुश्किल से मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छोटी बहन को बचाने के चक्कर में बड़ी बहन भी घाघरा नदी में डूबी, मुश्किल से मिले शव
Thu, 06 Aug 2020 06:40 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Aug 2020 06:40 PM IST
सार
- गोताखोरों ने अथक प्रयास कर शवों को ढूंढ कर निकाला बाहर
- शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी पुलिस
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के घाघरा नदी में डूबने से बृहस्पतिवार को दो सगी बहनों की मौत हो गई। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सगी बहनों के शवों को ढूंढवा कर बाहर निकलवाया। बेटियों की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।
धनघटा तहसील क्षेत्र के एमबीडी बांध और घाघरा के बीच बसे 38 गांव पानी से चारों तरफ से घिर गए हैं। बाढ़ प्रभावित गांव गायघाट दक्षिणी निवासी तीरथ की दस वर्षीय बेटी ज्योति और आठ वर्षीय बेटी शांति अपने ननिहाल जाने के लिए गांव से मामा के साथ पानी के बीच से होकर पैदल ही एमबीडी बांध की तरफ जा रही थी।
इसे भी पढ़ें- देर रात तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोग पानी में डूबे
विज्ञापन
मामा और दोनों सगी बहने तिघरा गांव के करीब पहुंच ही थे। उसी दौरान शांति का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। छोटी बहन को बचाने के प्रयास में बड़ी बहन ज्योति भी गहरे पानी में जाकर डूब गई। दोनों बहनों को डूबता देख कर मामा के होश उड़ गए।
मामा के शोर मचाने पर बांध पर मौजूद लोग पहुंच गए और पानी में लापता हुई दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी। इधर सूचना पर एसडीएम प्रमोद कुमार भी पहुंच गए और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में लापता बहनों की तलाश कराएं।
एसडीएम ने बताया कि थोड़ी देर बाद गोताखोरों ने घाघरा के पानी में डूबी दोनों सगी बहनों की लाश ढूंढ कर बाहर निकाला। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जा रहा है।