फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two secretaries clashed over fraud in Basti

बस्ती: फर्जीवाड़े को लेकर दो सेक्रेटरी आपस में भिड़े, मची अफरा-तफरी

Thu, 05 Nov 2020 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Nov 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Two secretaries clashed over fraud in Basti
बस्ती न्यायालय। (file photo) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बैक डेट में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर बुधवार देर शाम कप्तानगंज ब्लाक में दो ग्राम पंचायत सचिव आपस में भिड़ गए। जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। घटना से ब्लॉक में तनाव का माहौल हो गया। बता दें कि कप्तानगंज ब्लॉक में कुल 63 ग्राम पंचायते हैं।

ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों की अलग-अलग बैक डेट में डेथ सर्टिफिकेट बनाने को लेकर एक सेक्रेटरी दूसरे सेक्रेटरी पर दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार की देर शाम ब्लॉक परिसर से सटे कमरे पर जा धमका।
विज्ञापन


कहा कि तुम्हें बैक डेट में डेथ सर्टिफिकेट बनाना पड़ेगा, नहीं तो बात बिगड़ जाएगी। इस पर दूसरे सेक्रेटरी ने सीधे फर्जीवाड़े से इनकार कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में मामला गरमा गया, आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। कप्तानगंज के एडीओ पंचायत सहजराम ने बताया कि किसी ने इसकी शिकायत नहीं भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed