फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two pythons found in house people of Luhshi village in panic

Gorakhpur News: घर में मिले दो अजगर, दहशत में लुहशी गांव के लोग

Fri, 02 Feb 2024 02:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Feb 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
Two pythons found in house people of Luhshi village in panic
अजगर को पकड़कर दिखाता सर्प मित्र। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में पिपराइच क्षेत्र के ग्राम लुहशी में एक अजगर देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ माह पहले भी गांव से एक अजगर पकड़ा गया था। गांव के बाहर सड़क पर बच्चों ने एक सांप देखा। शोर मचाने पर गांव के युवा अवनीश तिवारी, विनोद, प्रदीप, राजेश, अभिषेक, बलराम आदि युवक पहुंच गए।

विज्ञापन


देखा कि अजगर गांव में घुसने का प्रयास कर रहा था। युवाओं ने उसे पकड़ लिया और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने रेस्क्यू कर सांप को कब्जे में ले लिया और उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। वन कर्मियों ने बताया बताया कि अजगर की लंबाई 12 फीट से अधिक है। वजन करीब 82 किलो है।
विज्ञापन


 

रसेल वाइपर सांप का हुआ रेस्क्यू
सिकरीगंज क्षेत्र के मलांव गांव में एक घर से दुर्लभ प्रजाति का विषैला रसेल वाइपर सांप पकड़ा गया। इस बारे में वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद जानीपुर गोला बाजार निवासी सर्प मित्र मोहित कश्यप को बुलाया गया। मोहित ने सांप को पकड़ लिया। उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मनीष कश्यप ने बताया कि यह मादा सर्प है, और गर्भवती है। इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। मोहित ने बताया कि इसके अंडे देने के 4 घंटे में ही बच्चे निकल कर रेंगने लगते हैं।

वन्यजीव संरक्षक ने बताया कि संरक्षित जीवों के मामले में पूरा प्रयास किया जाता है कि किसी भी हाल में इन्हें किसी से खतरा न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed