{"_id":"5fa3b29a8ebc3e9bbb18db6d","slug":"two-puja-special-trains-will-run-from-anand-vihar-to-katihar-and-saharsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पूजा स्पेशल ट्रेन से सफर होगा आसान, जानिए किस रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पूजा स्पेशल ट्रेन से सफर होगा आसान, जानिए किस रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें
Thu, 05 Nov 2020 01:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने दो ट्रेनें 04424/04423 आनंद विहार टर्मिनस-कटिहार टर्मिनस पूजा स्पेशल और 04432/04431 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा सुपरफास्ट पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
आनंद विहार-कटिहार पूजा स्पेशल 10 से
04424 आनंद विहार टर्मिनस-कटिहार पूजा स्पेशल 10 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह रोजाना आनंद विहार टर्मिनस से अपराह्न 3.20 बजे चलकर अलीगढ़, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होते हुए दूसरे दिन गोंडा, बस्ती, गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। यहां सुबह छह बजे चलकर सीवान, छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर जंक्शन, बरौनी, नौगछिया के रास्ते कटिहार शाम 7.55 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04423 कटिहार-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 11 नवंबर से 23 नवंबर तक प्रतिदिन कटिहार से शाम 10.45 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 12.35 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस को देर रात 2.55 बजे पहुंचेगी।
आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल आठ से
04432 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा सुपरफास्ट पूजा स्पेशल आठ नवंबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 11.10 बजे चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर पहुंचेगी। यहां रात 12.15 बजे छूटकर सहरसा सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04431 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट पूजा स्पेशल नौ नवंबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को तीन फेरों में सहरसा जंक्शन से दोपहर 2.30 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 12.40 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी।