{"_id":"5eb4f76b8ebc3e90354c6ad8","slug":"two-policemen-suspended-after-youth-head-shaved-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: पंचायत में युवक का सिर मुंडवाना पुलिस कर्मियों को पड़ा महंगा, दो जवान सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: पंचायत में युवक का सिर मुंडवाना पुलिस कर्मियों को पड़ा महंगा, दो जवान सस्पेंड
Fri, 08 May 2020 12:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 May 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में एक युवक को भरी पंचायत में सिर मुंडवाने के मामले में पीआरवी के दो जवानों आरक्षी सुभाष यादव और होमगार्ड जगदीश वर्मा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं थाने की पुलिस ने दो महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें छह लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक महिला का गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया था। महिला ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवक को गांव के चौराहे पर ले गई।
विज्ञापन
यहां पहले से ही लोग एकत्र थे। पीड़ित युवक का आरोप था कि पुलिस वालों ने भीड़ से पूछा कि इसके साथ क्या सुलूक किया जाए। भीड़ ने माफी मांगने को कहा तो पुलिस वालों के सामने उसने सबसे माफी मांगी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस वालों ने पूछा तुम लोग और क्या चाहते हो तो भीड़ ने कहा कि इसका सिर मुंडवा दिया जाए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में युवक का सिर मुंडवा दिया गया। युवक घर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।