फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two people serious during fight in election rivalry in Gorakhpur

गोरखपुर: घर पर जबरन चढ़कर पिता-पुत्र को पीटा, दोनों की हालत गंभीर

Thu, 09 Sep 2021 04:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Sep 2021 04:04 PM IST
सार

चुनावी रंजिश में बड़हलगंज के कल्याणपुर गांव में मारपीट का आरोप। मंगलवार को भी हुई थी मारपीट की कोशिश, सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने का आरोप।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Two people serious during fight in election rivalry in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के कल्याणपुर गांव में पिता-पुत्र की चुनावी रंजिश में घर पर चढ़कर पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार को भी दोनों की पिटाई की कोशिश की गई थी। इसकी शिकायत के बाद भी बड़हलगंज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिससे बुधवार को हुई पिटाई से दोनों की जान पर बन आई। घायल अरुण तिवारी (60) और उनके पुत्र रुद्रेश तिवारी (32) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कल्यानपुर गांव निवासी अरुण कुमार तिवारी के पुत्र रुद्रेश तिवारी नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम कर रहा है। पंचायत चुनाव के दौरान रुद्रेश ने एक प्रत्याशी का समर्थन कर दिया था जिससे गांव के बहुसंख्यक जाति के लोग नाराज हो गए। 16 अप्रैल की रात आरोपियों ने अरुण के दरवाजे पर चढ़कर नारेबाजी की और ईंट-पत्थर भी चलाए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने महामारी एक्ट का केस दर्ज कर मामले को रफा-दफा कर दिया। इसके बाद फिर मंगलवार को अरुण के खेत से विरोधी मिट्टी निकालने लगे। मना करने पर मारने की नीयत से दौड़ा लिया। आरोप है कि एक बार फिर पीड़ित रुद्रेश ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे विरोधियों का मनोबल बढ़ गया और बुधवार को अरुण के घर पर धावा बोलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचाव में गए रुद्रेश के सिर पर भी हमला कर दिया जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। सीओ गोला अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटनास्थल पर गई थी। तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed