{"_id":"60cc83cf8c0a6b6671256fd9","slug":"two-people-of-gorakhpur-got-respect-from-arogya-yoga-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर के इन दो शख्स को मिला आरोग्य योग भारती से सम्मान, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोरखपुर के इन दो शख्स को मिला आरोग्य योग भारती से सम्मान, जानिए क्या है वजह
Fri, 18 Jun 2021 05:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Jun 2021 05:07 PM IST
सार
पिछले वर्ष अपनी सेवा देने वाली बड़ी से बड़ी संस्थाएं व उनके स्वयंसेवक इस वर्ष डर से अपने घरों से निकलने में असमर्थ रहे। ऐसी स्थिति में भी ये दोनों योद्धा अपने जान की परवाह किए बिना सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए एवं अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी सुरक्षा के साथ मैदान में उतरे।
विज्ञापन
बाएं डॉ संजय सिंह, दाएं डॉक्टर पवन कुमार पांडेय। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के दो शख्स को आरोग्य योग भारती नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार झा ने अभूतपूर्व योद्धा सम्मान से सम्मानित किया है। ये दोनों शख्स हैं दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार पांडेय एवं एक्यूप्रेशर शोध प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह। डॉ संजय सिंह गोरखपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन
इस वर्ष अप्रैल व मई माह में जब देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या डराने वाली थी। पिछले वर्ष अपनी सेवा देने वाली बड़ी से बड़ी संस्थाएं व उनके स्वयंसेवक इस वर्ष डर से अपने घरों से निकलने में असमर्थ रहे। ऐसी स्थिति में भी ये दोनों योद्धा अपने जान की परवाह किए बिना सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए एवं अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी सुरक्षा के साथ मैदान में उतरे। आरोग्य योग भारती के साथ मिलकर सैकड़ों परिवारों को योग, प्राणायाम एवं आयुर्वेद की सहायता से इस महामारी से बचाने का काम किया है।
विज्ञापन
आलोक कुमार झा ने इन योद्धाओं को बधाई देते हुए कहा कि गोरखपुर के ये दोनों योद्धा अक्सर साथ मिलकर समाज सेवा का कार्य करते रहते हैं और ऐसे ही योद्धाओं की वजह से आज हमने इस महामारी पर विजय पाई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने दोनों योद्धाओं को सम्मानित करते हुए कहा की संस्था भी इन दोनों के सम्मान से सम्मानित और गौरवशाली महसूस कर रही है ।
विज्ञापन