फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two people of Gorakhpur got respect from Arogya Yoga Bharti

यूपी: गोरखपुर के इन दो शख्स को मिला आरोग्य योग भारती से सम्मान, जानिए क्या है वजह

Fri, 18 Jun 2021 05:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Jun 2021 05:07 PM IST
सार

 पिछले वर्ष अपनी सेवा देने वाली बड़ी से बड़ी संस्थाएं व उनके स्वयंसेवक इस वर्ष डर से अपने घरों से निकलने में असमर्थ रहे। ऐसी स्थिति में भी ये दोनों योद्धा अपने जान की परवाह किए बिना सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए एवं अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी सुरक्षा के साथ मैदान में उतरे।

विज्ञापन
two people of Gorakhpur got respect from Arogya Yoga Bharti
बाएं डॉ संजय सिंह, दाएं डॉक्टर पवन कुमार पांडेय। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के दो शख्स को आरोग्य योग भारती नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार झा ने अभूतपूर्व योद्धा सम्मान से सम्मानित किया है। ये दोनों शख्स हैं दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार पांडेय एवं एक्यूप्रेशर शोध प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह। डॉ संजय सिंह गोरखपुर के निवासी हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष अप्रैल व मई माह में जब देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या डराने वाली थी। पिछले वर्ष अपनी सेवा देने वाली बड़ी से बड़ी संस्थाएं व उनके स्वयंसेवक इस वर्ष डर से अपने घरों से निकलने में असमर्थ रहे। ऐसी स्थिति में भी ये दोनों योद्धा अपने जान की परवाह किए बिना सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए एवं अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी सुरक्षा के साथ मैदान में उतरे। आरोग्य योग भारती के साथ मिलकर सैकड़ों परिवारों को योग, प्राणायाम एवं आयुर्वेद की सहायता से इस महामारी से बचाने का काम किया है।
विज्ञापन


आलोक कुमार झा ने इन योद्धाओं को बधाई देते हुए कहा कि गोरखपुर के ये दोनों योद्धा अक्सर साथ मिलकर समाज सेवा का कार्य करते रहते हैं और ऐसे ही योद्धाओं की वजह से आज हमने इस महामारी पर विजय पाई है।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने दोनों योद्धाओं को सम्मानित करते हुए कहा की संस्था भी इन दोनों के सम्मान से सम्मानित और गौरवशाली महसूस कर रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed