फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two people injured after firing in fishing dispute in gorakhpur

यूपी: ताल में मछली पकड़ने के विवाद में हुई फायरिंग, दो घायल

Wed, 30 Dec 2020 10:26 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, पाली (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पाली (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Dec 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Two people injured after firing in fishing dispute in gorakhpur
मारपीट में घायल ओंकार व प्रदीप। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के सहजनवां के बनौली व भैसला गांव के बीच स्थित तालाब से मछली पकड़ने के लिए मंगलवार की देर रात दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान तमंचे से हुई चार राउंड फायरिंग में ओंकार (18) और प्रदीप (20) घायल हो गए। ओंकार के पेट में और प्रदीप की बाएं बांह में गोली लगी है। दोनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
वहीं मारपीट के दौरान में राहुल, रोहित और रंजन घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद इन तीनों को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले में किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है, लेकिन पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बनौली निवासी राहुल पासवान ने गांव के दक्षिण तरफ ताल में मछली पालन किया है। देर रात भैसला गांव के कुछ युवक ताल में मछली पकड़ने पहुंच गए। इसकी सूचना पर राहुल अपने भाई रोहित और रंजन के साथ ताल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताल पर मौजूद युवकों से राहुल का विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान किसी ने तमंचे से चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली भैसला निवासी ओंकार पुत्र लालचंद के पेट में और एक गोली प्रदीप पुत्र सुरेंद्र के बाएं हाथ में लगी। ओंकार के पिता लालचंद ने आरोप लगाया है कि गोली राहुल की तरफ से चलाई गई है।
 
उधर, मारपीट में लालचंद भी घायल हैं। बनौली निवासी राहुल, रंजन और रोहित भी घायल हैं। पुलिस ने राहुल, रोहित व रंजन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लालचंद को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली से घायल ओंकार बीटेक का छात्र है। थानेदार संतोष सिंह ने कहा कि मामले में दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed