{"_id":"616d657039b1180c3a381ef4","slug":"two-people-buried-under-tractor-trolley-for-nine-hours-one-died-in-siddharth-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे नौ घंटे दबे रहे दो शख्स, एक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे नौ घंटे दबे रहे दो शख्स, एक ने तोड़ा दम
Mon, 18 Oct 2021 06:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:39 PM IST
सार
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा-लोहटी मार्ग पर स्थित खरिकौरा-चंदई गांव के पास देर रात हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जेसीबी की मदद से एक शख्स की जान बचाई गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा-लोहटी स्थित खरिकौरा-चंदई गांव के पास रविवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। करीब नौ घंटे तक उसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई और छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची शोहरतगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी शोहरतगढ़ इलाज के लिए पहुंचाया।
क्षेत्र के खरिकौरा-चंदई के बीच बनी पुलिया पर रविवार की रात लगभग दस बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पचऊध ईंट भट्ठे की है और वह रात में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लोहटी गांव में बन रहे पंचायत भवन में ईंट गिरा कर वापस लौट रहे थे।
पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली में दब जाने से शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोल्हौरा मुस्तकहम के रहने वाले चालक रामविलास (30) पुत्र कुलबुल की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठे छत्तीसगढ़ के बेलतर जिला के रतनपुर थाना क्षेत्र के विकासपुरी के रहने वाले मजदूर संजय कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार की रात से हो रही बारिश के कारण ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों को निकालने में काफी समस्या हुई।
विज्ञापन
घटना के लगभग नौ घंटे बाद सूचना मिलने पर पहुंची शोहरतगढ़ पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों को बाहर निकाला। रामविलास की मौत हो गई थी और संजय गंभीर रूप से घायल थे। छत्तीसगढ़ के घायल मजदूर संजय को एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ भेज दिया गया है। एसएचओ शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।