{"_id":"6373258522922f12c53e395b","slug":"two-pairs-of-special-trains-will-run-between-varanasi-city-and-sahjanwan-for-army-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment: सेना भर्ती के लिए वाराणसी सिटी और सहजनवां के बीच चलेगी दो जोड़ी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment: सेना भर्ती के लिए वाराणसी सिटी और सहजनवां के बीच चलेगी दो जोड़ी विशेष ट्रेन
Tue, 15 Nov 2022 11:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:07 AM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ये विशेष गाड़ियां अपने यात्रा मार्ग में सारनाथ, औंड़िहार, सादात, जखनिया, दुल्लहपुर, मऊ, बेलथरा रोड, लाररोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गौरी बाजार, चौरी-चौरा एवं गोरखपुर स्टेशनों पर रुकेंगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने यह विशेष ट्रेन वाराणसी सिटी एवं सहजनवां के बीच चलाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
05109/05110 वाराणसी सिटी-सहजनवां-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी 15 से 20 नवंबर तक तथा 05111 वाराणसी सिटी-सहजनवां विशेष गाड़ी 15 से 20 नवंबर तक एवं 05112 सहजनवां-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी 16 से 21 नवंबर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
फलस्वरूप 05109 वाराणसी सिटी-सहजनवां विशेष गाड़ी 15 से 20 नवंबर तक वाराणसी सिटी से 05:15 बजे प्रस्थान कर 12:00 सहजनवां पहुंचेगी। जबकि, 05110 सहजनवां-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी 15 से 20 नवंबर तक सहजनवां से अपराह्न एक बजे बजे प्रस्थान कर रात आठ बजे बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
05111 वाराणसी सिटी-सहजनवां विशेष गाड़ी 15 से 20 नवंबर तक वाराणसी सिटी से शाम 7:30 बजे बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन तड़के 03:00 बजे सहजनवा पहुंचेगी। जबकी 05112 सहजनवां-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी 16 से 21 नवंबर तक सहजनवां से सुबह 04:00 बजे प्रस्थान कर 11:00 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ये विशेष गाड़ियां अपने यात्रा मार्ग में सारनाथ, औंड़िहार, सादात, जखनिया, दुल्लहपुर, मऊ, बेलथरा रोड, लाररोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गौरी बाजार, चौरी-चौरा एवं गोरखपुर स्टेशनों पर रुकेंगी।