{"_id":"5f88b6f18ebc3e9b83377e03","slug":"two-murderd-in-shahpur-gorakhpur-city-news-gkp369574452","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर के घर में रिटायर रेलकर्मी की पत्नी व नाती की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर के घर में रिटायर रेलकर्मी की पत्नी व नाती की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
शाहपुर थाना क्षेत्र के राम जानकी नगर में हुए डबल मर्डर के कमरे में फैला खून का छींटा।
- फोटो : GORAKHPUR CITY
शाहपुर के घर में रिटायर रेलकर्मी की पत्नी व नाती की गला रेतकर हत्या
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर नया टोला में बृहस्पतिवार को घर के कमरे में ही रिटायर रेलकर्मी वीरेंद्र सिंह की पत्नी चंदा (62) और उनके नाती नैतिक (14) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर में शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। फर्श पर खून फैला हुआ था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
हत्या की सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ तीन थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हत्या के वक्त घर में मौजूद बहू रचना को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि बेटा विशाल फरार है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या किए जाने की बात ही सामने आई है। मगर देर रात तक कोई तहरीर नहीं पड़ी थी।
बुजुर्ग महिला और उनके नाती की हत्या की गई है। महिला और उनके पति के बीच विवाद था। तीन दिन पहले समझौता हुआ था, जिसके बाद महिला घर में रहने को आई थी। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही इसका पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जोगेंद्र कुमार, एसएसपी
सीसी टीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश
गोरखपुर। रामजानकी नगर के नया टोला में नानी और नाती की हत्या में पुलिस सीसी टीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के मूल निवासी वीरेंद्र सिंह रेलवे में नौकरी के दौरान गोरखपुर में घर बनवाकर रहने लगे थे। उनका पत्नी चंदा से करीब सात साल से विवाद चल रहा है। पारिवारिक न्यायालय में विवाद के दौरान ही तीन दिन पहले दोनों के बीच समझौता हुआ था। तय हुआ था कि घर के आधे हिस्से में पत्नी चंदा अपने रिश्तेदार के साथ रह सकती है तो आधे हिस्से में बेटा विशाल, बहू रचना और वीरेंद्र को रहना था। तीन दिन पहले हुए इस समझौते के बाद ही चंदा घर में रहने के लिए आई थी और सुरक्षा के लिहाज से बेटी सोनी के इकलौते बेटे नैतिक को भी लाई थी। बताया रहा है कि दोपहर में दो बजे के करीब वीरेंद्र बाहर स्थित अपने दुकान पर बैठे थे और शाम साढ़े सात बजे के करीब जब वह घर में गए तो पत्नी और नाती का शव देखकर सन्न रह गए। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
सीसीटीवी कैमरे में जाते दिखा बेटा
पुलिस की छानबीन से पता चला कि घर के बाहर लगे एक सीसी टीवी कैमरे में बेटा विशाल ढाई बजे के करीब घर से निकल रहा है और उसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद है। इस वजह से पुलिस को संदेह है कि हत्या में विशाल ही शामिल है। पुलिस को करीब साढ़े सात बजे घटना की सूचना दी गई है। पुलिस पहुंची, तब तक खून जम सा गया था। जिससे एक बात तो साफ है कि हत्या कुछ देर पहले ही हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से एक चाकू बरामद किया है। बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
फैला खून दे रहा संघर्ष की गवाही
घर के फर्श पर फैले खून से लग रहा था कि मौत से पहले चंदा या फिर उसके नाती ने संघर्ष किया था। घिसटने के निशान भी मिले हैं। ऐसा लग रहा था कि तख्त पर चंदा अपने नाती के साथ थीं, तभी हमला किया गया। तख्त पर पड़ा बिस्तर खून से सना था।