फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two more multilevel parking to be built in CM City gorakhpur with Rs 75 crore

जाम से मिलेगी निजात: सीएम सिटी में 75 करोड़ रुपये से बनेगी दो और मल्टीलेवल पार्किंग, 1000 गाड़ियां हो सकेंगी पार्क

Thu, 04 Nov 2021 07:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Nov 2021 07:46 AM IST
सार

शहर को जाम से निजात के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। इसकी डीपीआर तैयार कर दी गई है। नगर निगम के प्रस्ताव पर सीएंडडीएस ने डीपीआर तैयार की।

विज्ञापन
Two more multilevel parking to be built in CM City gorakhpur with Rs 75 crore
पार्किंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर को जाम से निजात दिलाने के लिए दो और मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। नगर निगम के प्रस्ताव पर जल निगम की कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। इनमें एक मल्टी लेवल पार्किंग रेलवे बस स्टेशन और दूसरी बसंतपुर घंटाघर के पास बंधु सिंह पार्क में बनाई जाएगी। करीब 75 करोड़ की लागत से बनने वाली इन दोनों पार्किंग में 1000 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी हो सकेंगीं।

विज्ञापन


शहर की सबसे बड़ी समस्या सड़कों पर खड़े होने वाले वाहन और उनकी वजह से लगने वाला जाम है। इसे दुरुस्त करने के लिए शासन-प्रशासन की तरफ से प्रयास भी किए जा रहे हैं मगर अभी भी यह बड़ी चुनौती बनी हुई है। प्रशासन की तरफ से कचहरी क्लब ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही जीडीए के द्वारा गोलघर के जलकल परिसर में बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग की भी शुरूआत हो चुकी है। 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शुभारंभ किया था। इस पार्किंग में 300 चार पहिया और 300 दो पहिया वाहन पार्क करने की सुविधा है।
विज्ञापन


वहीं नगर निगम के निर्माणाधीन नए सदन में भी करीब 300 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अब नगर निगम प्रशासन, शहर की घनी आबादी वाले बाजार घंटाघर में जाम की समस्या को देखते हुए बंधु सिंह पार्क में भी करीब ढाई सौ गाड़ियों की क्षमता की मल्टीलेवल पार्किंग की योजना तैयार की है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नगर निगम द्वारा रेलवे बस स्टेशन पर भी 750 से भी ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए छह मंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। नगर निगम के प्रस्ताव पर सीएंडडीएस ने दोनों मल्टी लेवल पार्किंग का डीपीआर तैयार करा ली है। इनमें से एक का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। वहीं दूसरे की रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी।

 

रेलवे बस स्टेशन मल्टी लेवल पार्किंग

  • अंडर ग्राउंड समेत कुल 6 मंजिलें
  • लागत- 4733.62 लाख
  • एरिया- 5759.56 वर्ग मीटर
  • कुल मंजिलों का कंस्ट्रक्शन एरिया- 16160 वर्ग मीटर
  • दो पहिया वाहन पार्किंग - 523
  • चार पहिया वाहन पार्किंग- 238
  • दुकानें - 26 (बेसमेंट और भूतल पर)

बसंतपुर घंटाघर मल्टीलेवल पार्किंग
  • अंडर ग्राउंड समेत 5 मंजिला
  • लागत - 27.67 करोड़
  • एरिया- 2172.91 वर्ग मीटर
  • कुल मंजिलों का कंस्ट्रक्शन एरिया- 4947.49
  • दो पहिया वाहन पार्किंग -211
  • चार पहिया वाहन पार्किंग- 57
  • दुकानें- 5 (भूतल पर)

रेजीडेंट इंजीनियर सीएंडडीएस संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि बसंतपुर घंटाघर में बनने वाले मल्टी लेवल पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही प्रस्ताव के स्वीकृत हो जाने की उम्मीद है। वहीं रेलवे बस स्टेशन मल्टी लेवल पार्किंग की डीपीआर तैयार करके डीएम को भेजी जा चुकी है। जल्द ही उनके तरफ से शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।  

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शहर से जाम की समस्या को दूर करने के लिए बंधु सिंह पार्क बसंतपुर और रेलवे बस स्टेशन के पास मल्टी लेवल पार्किंग का प्रस्ताव है। जल्द ही दोनों पार्किंग के लिए शासन से फंड मिल जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed