{"_id":"69235a369e05ed90940948d6","slug":"two-more-members-of-cattle-smuggler-mannu-shah-gang-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1144017-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पशु तस्कर मन्नू शाह गिरोह के दो और गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पशु तस्कर मन्नू शाह गिरोह के दो और गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
जेल भेजे गए पशु तस्कर मन्नू शाह गिरोह के दो सदस्य। स्रोत पुलिस
- गीडा थाना पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ के बाद आरोपियों को भिजवाया जेल
- मुखबिरी और पशु लादने का काम करते थे गिरफ्तार बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिपराइच के चर्चित महुआचाफी कांड और बड़े पशु तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड मन्नू शाह गिरोह के दो और गुर्गों को गीडा थाना पुलिस ने क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गीडा थाना क्षेत्र के दक्षिणी कोलिया निवासी अलशाद और तबरेज खां के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मन्नू शाह के लिए मुखबिरी और ट्रकों पर गोवंश लादने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गीडा पुलिस को शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध हाथ में टार्च, रेती और लोहे की सरिया लेकर पशु उठाने की फिराक में है। हरकत में आई पुलिस टीम ने तबरेज खां और अलशाद उर्फ मन्नू को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपियों से पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो उन्होंने मन्नू शाह गैंग से जुड़ाव की पुष्टि की। मन्नू शाह पर पशु तस्करी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गई प्राथमिकी दर्ज है।
आरोपियों ने बताया कि मन्नू शाह वर्तमान में बिहार में जेल में बंद है। वह अपने बेटे पप्पू शाह के साथ बिहार से लेकर गोरखपुर तक सक्रिय गोवंश तस्करी का नेटवर्क चलाता है। मन्नू शाह कुख्यात गो–तस्कर है, जो 15 सितंबर को पिपराइच के महुआचाफी गांव में नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
अब तक गिरफ्तार गिरोह के सदस्य
पुलिस अब तक बिहार के गोपालपुर अहिरौली दुबौली तकिया निवासी मन्नू शाह के बेटे पप्पू शाह, कबूतर उर्फ रुस्तम अली, कुशीनगर के भैसही जवात पटहेरवा निवासी आजाद, गीडा के दक्षिणी कोलिया निवासी तबरेज खां व अलशाद को जेल भिजवा चुकी है।
कोट
गिरफ्तार आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर मन्नू शाह के अन्य गुर्गों की तलाश जारी है। जल्द ही गैंग के भागे अन्य गुर्गों पर शिकंजा कसा जाएगा।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी