{"_id":"5ef49f77bd5e9278e2048ef0","slug":"two-more-corona-positives-were-found-in-santkabirnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 45
Thu, 25 Jun 2020 06:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Jun 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
संतकबीरनगर में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। वैसे अब तक कुल 204 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें बखिरा क्षेत्र के कुसहरा गांव की रहने वाली 33 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। महिला पति के साथ दिल्ली में रहती थी। 16 जून को महिला अपने पति के साथ दिल्ली से लौटी थी। जांच में महिला पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
दूसरा पॉजिटिव 22 वर्षीय युवक कोतवाली क्षेत्र के गरथवलिया गांव का रहने वाला है। युवक दिल्ली से 20 जून को लौटा था। जांच में युवक पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने बताया कि 108 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसमें दो लोग जो पूर्व में पॉजिटिव मिले थे,उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें छुट्टी दे दी गई। वैसे अब तक 204 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 45 लोग एक्टिव है। जबकि 152 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। नौ जगह हॉटस्पॉट बना है।