{"_id":"5fc2acf38ebc3e9b9f373405","slug":"two-month-old-baby-stolen-from-mother-case-registered-gorakhpur-city-news-gkp374940788","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो माह का बच्चा चोरी, मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दो माह का बच्चा चोरी, मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस
Sun, 29 Nov 2020 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौसड़ बेलदारी टोला में मां के पास सोए दो माह के बच्चे को किसी ने चोरी कर लिया। शनिवार को तड़के करीब तीन बजे मां की आंख खुली तो उसे इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस केस दर्ज कर बच्चे की तलाश में लगी है।
जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ बेलदारी टोला निवासी जय सिंह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी शिमला देवी, बड़ा लड़का महंत, एक लड़की तथा दो माह का मासूम बेटा है। जय सिंह, पत्नी और बच्चों के साथ शुक्रवार को बरामदे में ही चटाई बिछा कर सोए थे।
सुबह तीन बजे के करीब पत्नी शिमला देवी बच्चे को दूध पिलाने के लिए खोजने लगीं तो बच्चे के गायब होने की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक गीडा सुनील कुमार राय ने बताया कि जय सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कर लिया गया है। बच्चे की तलाश की जा रही है।