फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two killed in road accident at Gorakhpur

Gorakhpur News: सड़क हादसों में इकलौते बेटे समेत दो की गई जान, दो घायल

Fri, 09 Feb 2024 01:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Feb 2024 01:52 PM IST
सार

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पचौरी सोनबरसा मार्ग के समुदा गांव के पास बुधवार रात आठ बजे बाइक सवार सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर सड़क पर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सहिजना निवासी अजय सिंह (21) के रूप में हुई।

विज्ञापन
two killed in road accident at Gorakhpur
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में हुए सड़क हादसों में इकलौते बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई। खबर पाकर दोनों ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के तिलौरा गांव के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित हो गए। बाइक चला रहे युवक की पेड़ में टकराने से मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक छिटक कर किनारे चला गया, जिससे उसे मामूली चोट आई है। मृतक की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बारीगांव बनकटा निवासी राजन बरई (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन


राजन की बहन की शादी सहजनवां थाना क्षेत्र के डुमरी निवास निवासी पंचम के साथ हुई है। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने गांव के रहने वाले मित्र सूरज गौंड के साथ बाइक से डुमरी निवास आया था। शाम को करीब सवा चार बजे के आसपास दोनों दोस्त बाइक से घर के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी सहजनवां के तिलौरा गांव के मोड़ पर पहुंचे ही थे कि बाइक चला रहे राजन ने नियंत्रण खो दिया। बाइक बगल के गड्ढे में चली गई और पीछे बैठा संदीप छटक कर सड़क के किनारे गिर गया। मगर राजन सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट भी टूट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। राजन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी।


हरपुर बुदहट प्रतिनिधि के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पचौरी सोनबरसा मार्ग के समुदा गांव के पास बुधवार रात आठ बजे बाइक सवार सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर सड़क पर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सहिजना निवासी अजय सिंह (21) के रूप में हुई। राहगीरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। अजय मां-बाप का इकलौता था, उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed