{"_id":"61a464e5fddc2a67d8086261","slug":"two-killed-in-road-accident-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बरातियों से भरी बोलेरो खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बरातियों से भरी बोलेरो खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत, छह घायल
Mon, 29 Nov 2021 10:58 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:58 AM IST
सार
घटना के बाद घायलों की चीख सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। जबकि दूसरी तरफ यह खबर जब गांव पहुंची तो गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
देवरिया में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मामला सलेमपुर कोतवाली के देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर रविवार की देर रात करीब 2:30 बजे बारातियों से भरी बोलेरो बिगही गांव के पास खड़े ट्रक में घुस गई। इससे वाहन में सवार दो बरातियों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। जोरदार टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
सलेमपुर कोतवाली के विराजमल गांव निवासी केदार प्रसाद के पुत्र सुनील प्रसाद की बरात रविवार को बिहार के गोपालगंज जनपद तेतरिया जगदीशपुर गांव में गई थी। रात में बराती दयाशंकर (46) पुत्र नथुनी, विशाल (19), जय कुमार (45), शंभू (34), रमाकांत (42), कमलेश कुमार (20), मधवापुर निवासी हरगुन, श्याम राज (45) पुत्र मंगरु निवासी बोलेरो में सवार होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
अभी बिगही गांव के पास पहुंचे थे कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। घायल वाहन में फंसकर तड़पने लगे, तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दयाशंकर और श्याम राज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घायलों की चीख सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। जबकि दूसरी तरफ यह खबर जब गांव पहुंची तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।