फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two killed in road accident at deoria

देवरिया: बरातियों से भरी बोलेरो खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत, छह घायल

Mon, 29 Nov 2021 10:58 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Nov 2021 10:58 AM IST
सार

घटना के बाद घायलों की चीख सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। जबकि दूसरी तरफ यह खबर जब गांव पहुंची तो गांव का माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
two killed in road accident at deoria
देवरिया में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मामला सलेमपुर कोतवाली के देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर रविवार की देर रात करीब 2:30 बजे बारातियों से भरी बोलेरो बिगही गांव के पास खड़े ट्रक में घुस गई। इससे वाहन में सवार दो बरातियों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। जोरदार टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली के विराजमल गांव निवासी केदार प्रसाद के पुत्र सुनील प्रसाद की बरात रविवार को बिहार के गोपालगंज जनपद तेतरिया जगदीशपुर गांव में गई थी। रात में बराती दयाशंकर (46) पुत्र नथुनी, विशाल (19), जय कुमार (45), शंभू (34), रमाकांत (42), कमलेश कुमार (20), मधवापुर निवासी हरगुन, श्याम राज (45) पुत्र मंगरु निवासी बोलेरो में सवार होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी बिगही गांव के पास पहुंचे थे कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। घायल वाहन में फंसकर तड़पने लगे, तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दयाशंकर और श्याम राज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घायलों की चीख सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। जबकि दूसरी तरफ यह खबर जब गांव पहुंची तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed