फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two killed in Bike collides with dumper on Link Expressway in gorakhpur

Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराई बाइक, ममेरे भाइयों की मौत

Thu, 15 Feb 2024 03:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Feb 2024 03:38 PM IST
सार

गोरखपुर में एक सड़क दुर्घटना हो गई है, जिसमें दो युवकों की जान चली गई है। यह हादसा पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे पर हुआ है। घटना की खबर सुनते ही परिवारीजनों में मातम छा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
two killed in Bike collides with dumper on Link Expressway in gorakhpur
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे पर मंगलवार देर रात डंपर में एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के घरवालों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के नकौड़ी गांव निवासी अभिषेक सिंह (22) की रिश्तेदारी में आंबेडकरनगर जिले में शादी थी। अभिषेक अपने ममेरे भाई बस्ती के बभनान थाना क्षेत्र के चेतरा निवासी सनी सिंह (23) के साथ शादी में गया था। सनी नकौड़ी गांव में ही अपने ननिहाल में रहता था। मंगलवार रात एक बजे के करीब दोनों शादी से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में लिंक एक्सप्रेस वे पर एक डंपर खराब हो जाने के कारण खड़ी थी। उसी डंपर में उनकी बाइक की तेजी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। एक राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान के बाद दोनों के घरवालों को सूचना दी। मौत की खबर से दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed