फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two killed and five injured in four road accidents

गोरखपुर: चार सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Mon, 07 Mar 2022 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Mar 2022 11:24 AM IST
सार

गुलरिहा इलाके में कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुई दुर्घटना, गीडा इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक की गई जान।

विज्ञापन
Two killed and five injured in four road accidents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। गुलरिहा में कुत्ते से बाइक टकराने से हादसा हुआ, जिसमें एक की जान चली गई। वहीं, गीडा इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गुलरिहा प्रतिनिधि के मुताबिक, गुलरिहा बाजार कस्बे में बाइक से अचानक कुत्ता टकरा गया। अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। हादसे में महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके के सुमेरगढ़ निवासी अजीत सिंह (30) की मौत हो गई। जबकि, उनके साथी संजय सिंह घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, अजीत सिंह दुकानदार थे। रविवार को अपने साथी संजय सिंह के साथ सामान लेने के लिए आए थे। रास्ते में हादसा हो गया। घायल संजय को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गीडा प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के नगवां निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ छोटू (27) की रविवार को जीरो प्वाइंट के पास मौत हो गई। शैलेंद्र सुबह घर से किसी काम से बाइक से सहजनवां की ओर जा रहे थे। कालेसर जीरो प्वाइंट के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक, रेलवे समपार फाटक के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने रविवार की दोपहर एक युवक को वाहन ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान कुशीनगर के अहिरौली बाजार के बरवां बाबू निवासी राहुल सिंह (35) के रूप में हुई।


चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में गांव के पास फोरलेन की उत्तरी सर्विस लेन में रविवार को शाम 4:30 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बेलवा बाबू निवासी पंकज सिंह (25), गोविंद चौधरी (26) व परमदीप चौहान (26) के रूप में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed