{"_id":"658ac62356cdbc86ed0959d7","slug":"two-including-girl-died-in-road-accidents-at-gorakhpur-2023-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत, मचा हड़कंप
Tue, 26 Dec 2023 05:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:55 PM IST
सार
सरैया ईंट भट्टे पर कार्य करने वाला मजदूर राजू बरवार के पास दुर्घटना में घायल हो गया। जानने वाले ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के दो अलग-अलग सड़क हादसों में बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। पिपराइच में बच्ची की मौत के बाद चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से चार साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। सरैया की तरफ से पिपराइच के लिए एक ट्रक आ रहा था।
रतनपुर गांव के मुख्य सड़क पर गांव के निवासी सुजीत कुमार की चार वर्षीय बेटी खेलने के दौरान धान कुटाई कर रहे मशीन को देख रही थी । इस बीच अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों नें ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा और चालक को हिरासत में ले लिया।

पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक, सरैया ईंट भट्टे पर कार्य करने वाला मजदूर राजू बरवार के पास दुर्घटना में घायल हो गया। जानने वाले ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
गीडा पुलिस द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना हमें नहीं है। परिजनों ने इसकी सूचना नहीं दी थी। हादसे के बाद मजदूर को परिजनों ने जिला अस्पताल को ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गीडा पुलिस द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना हमें नहीं है। परिजनों ने इसकी सूचना नहीं दी थी। हादसे के बाद मजदूर को परिजनों ने जिला अस्पताल को ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।