फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two including businessman died in two road accidents at Gorakhpur

गोरखपुर: दो सड़क हादसों में व्यापारी समेत दो की मौत, रो-रोकर परिजनों की हालत खराब

Wed, 09 Nov 2022 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Nov 2022 11:43 AM IST
सार

जंगल कौड़िया में ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया। उनकी पहचान यशोमति पांडेय पत्नी नागेंद्रनाथ निवासी कड़जहर थाना खेसरहा जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। महिला दो दिन पहले ही गोरखपुर में अपने रिश्तेदार के घर आई थी।

विज्ञापन
Two including businessman died in two road accidents at Gorakhpur
मृतक सुरेंद्र। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज व जंगल कौड़िया में हुए सड़क हादसों में युवा व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई।  कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, विद्युत उपकेंद्र के पास सोनौली हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 35 वर्षीय व्यापारी सुरेंद्र मद्धेशिया की मौत हो गई। वह आनंदनगर फरेंदा, महराजगंज स्थित अपनी बिरयानी की दुकान से बाइक से पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित अपने घर आ रहे थे। सुरेंद्र्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, उनकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन


जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के मुताबिक, जंगल कौड़िया में ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया। उनकी पहचान यशोमति पांडेय पत्नी नागेंद्रनाथ निवासी कड़जहर थाना खेसरहा जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


महिला दो दिन पहले ही गोरखपुर में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। मंगलवार सुबह वह स्कूटी से रिश्तेदार निधि त्रिपाठी के साथ सिद्धार्थनगर जा रही थीं। स्कूटी निधि चला रही थीं। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में ठोकर मार दी, जिससे यशोमति की मौत हो गई और निधि घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed