फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two hundred extra buses will run in Diwali and Chhath

रोडवेज ने दिवाली और छठ में यात्रियों को दी सौगात, चलेंगी दो सौ अतिरिक्त बसें

Tue, 10 Nov 2020 08:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Nov 2020 08:40 AM IST
सार

  • 12 से 21 नवंबर के बीच किया जाएगा रोडवेज की अतिरिक्त बसों का संचालन
  • क्षेत्रीय प्रबंधक ने वर्कशाप के अधिकारियों को दिए बसों को दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
Two hundred extra buses will run in Diwali and Chhath
गोरखपुर रोडवेज स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने-आने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र में 200 अतिरिक्त बसें चलाएगा। ये बसें 12 से 21 नवंबर के बीच संचालित की जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बसों का संचालन कराने के लिए सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक स्टेशन प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि दिवाली एवं छठ पर्व के मद्देनजर इस बार गोरखपुर परिक्षेत्र में 200 बसें चलाई जाएंगी। ये बसें दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज सहित अन्य शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने वर्कशाप के जिम्मेदारों को बसों के शीशे, लाइट, दरवाजे, इंजन आदि को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मिलेगी प्रोत्साहन राशि
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर परिवहन निगम चालकों व परिचालकों के साथ ही वर्कशाप कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देगा। यह व्यवस्था 12 से 21 नवंबर के बीच लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संविदा चालक परिचालक को प्रतिदिन 350 रुपये, संविदा चालक व परिचालक को लक्ष्य से अधिक बस चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन, संविदा चालक परिचालक को अतिरिक्त किलोमीटर पर 55 पैसे प्रति किमी का भुगतान, कार्यशाला कर्मियों को 10 दिन ड्यूटी पर 1200 रुपये एवं नौ दिन ड्यूटी पर एक हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed