फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two head constables injured after being hit by a tractor-trolley

Gorakhpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो हेड कांस्टेबल घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज

Fri, 18 Nov 2022 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Nov 2022 01:04 PM IST
सार

हेड कांस्टेबल उमेंद्र सिंह और हरेंद्र सिंह महराजगंज जनपद के पनियरा थाना अंतर्गत मुजुरी पुलिस चौकी पर तैनात हैं। दोनों विभागीय काम के लिए गोरखपुर आ रहे थे। मलंगस्थान चौराहे के पास दोनों मिट्टी लदी-ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Two head constables injured after being hit by a tractor-trolley
घायल सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत मलंगस्थान चौराहे के पास मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल उमेन्द्र सिंह और हरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल उमेंद्र सिंह और हरेंद्र सिंह महराजगंज जनपद के पनियरा थाना अंतर्गत मुजुरी पुलिस चौकी पर तैनात हैं। दोनों विभागीय काम के लिए गोरखपुर आ रहे थे। मलंगस्थान चौराहे के पास दोनों मिट्टी लदी-ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


हादसे से बाइक सड़क से दूर झाड़ियों में चली गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुलरिहा थाना पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजवाया। साथ ही ट्रैक्टर और ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed