फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two groups fired over property two injured including Pradhan

महराजगंज में बवाल: जायदाद को लेकर दो गुटों में चली गोली, प्रधान समेत दो घायल

Wed, 15 Feb 2023 12:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Feb 2023 12:31 PM IST
सार

पुलिस के पूछताछ में सामने आया कि जिस जायदाद को लेकर अक्सर दोनों गुटों के बीच विवाद होता रहता है। उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। निर्णय से पहले दोनों पक्ष उक्त जायदाद पर काबिज होना चाहते हैं।

विज्ञापन
Two groups fired over property two injured including Pradhan
घायलों से मुलाकात करतेी पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में बुधवार को जायदाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट के आक्रोशित व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद दूसरे गुट के व्यक्तियों ने अपनी सुरक्षा करते हुए आक्रोशित व्यक्ति से पिस्टल छीन पुनः फायरिंग कर दिया। जिसमें प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर एक व्यक्ति की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर व घायलों से बात कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पूछताछ में पहले गुट के घायल वैष्णवी पटेल (45) ने कहा कि पड़ोसी से जायदाद को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसे लेकर सुबह करीब साढ़े आठ बजे कहासुनी हो रही थी। दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। उनसे बचने के लिए उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की। उसके बाद उन लोगों ने पिस्टल छीन पुनः हमारे ऊपर फायर कर दिया। जिस दौरान गोली लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे गुट के घायल ग्राम प्रधान नीरज पटेल ने पूछताछ में कहा कि जायदाद को लेकर कहासुनी से आक्रोशित पड़ोसी द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई गई जिससे वह घायल हो गए। घायल वैष्णवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे घायल ग्राम प्रधान नीरज पटेल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि घायलों से घटना की जानकारी ली गई है। मौके से  पिस्टल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

 

गोली चलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

रायपुर गांव में जायदाद विवाद को लेकर दो गुटों में हुई विवाद के दौरान चली गोली से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ में जुट गई है।

पहले भी हो चुका है विवाद
गांव के चौराहे और गलियों में ग्रामीण हो रही चर्चा के मुताबिक जायदाद को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। लेकिन इस बार दोनों पक्षों ने एक दूसरे की जान लेने की नियत से हमला बोला था। गनीमत रहा कि कोई बड़ी अनहोनी नही हुई।

कोर्ट में लंबित है मामला
पुलिस के पूछताछ में सामने आया कि जिस जायदाद को लेकर अक्सर दोनों गुटों के बीच विवाद होता रहता है। उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। निर्णय से पहले दोनों पक्ष उक्त जायदाद पर काबिज होना चाहते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed