फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two girls drowned when they went to take bath in Jharhi river in Deoria

तलाश जारी: देवरिया में  झरही नदी में डूबीं दो बालिकाएं, जितिया पर मां के साथ गईं थी स्नान करने

Fri, 06 Oct 2023 11:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Oct 2023 11:10 PM IST
सार

चफवा गांव की रहने वाली दो बालिकाएं शुक्रवार को झरही नदी में डूब गईं। दोनों जितिया पर्व पर शुक्रवार की शाम परिवार की महिलाओं के साथ स्नान करने गई थी।

विज्ञापन
Two girls drowned when they went to take bath in Jharhi river in Deoria
नदी में डूबीं बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सिवान जिले की रहने वाली दो बालिकाएं शुक्रवार को झरही नदी में डूब गईं। दोनों जितिया पर्व पर शुक्रवार की शाम परिवार की महिलाओं के साथ स्नान करने गई थी। नहाते समय पानी की तेज धारा में जाने से हादसा हो गया। वहीं, एक अन्य घटना में नदी में डूब रही महिला को लोगों ने बचा लिया।

विज्ञापन


सिवान जिले के नौतना थाना क्षेत्र के चफवा गांव की रहने वाली रागिनी कुमारी (15) पुत्री रामविलास सिंह और मधु कुमारी (13) पुत्री रामायण भगत अपनी मां के साथ जितिया पर्व पर नदी में स्नान करने के लिए घर से निकली थी। नदी में स्नान करते समय अचानक तेज धारा में चली गईं और डूब गईं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नौतन थाना पुलिस तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


वहीं, आसपास के गांवों और यूपी के सटे गांवों के तैरने वाले लोग भी बच्चियों को ढूंढने में जुट गए। दोनों लड़कियों की मां, बहन और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। रागिनी कुमारी तीन बहनों में दूसरे नंबर की हैं और एक भाई है। जबकि मधु कुमारी दो भाइयों की अकेली बहन हैं। वहीं, जनपद के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरवा निवासी जयंती देवी (55) पत्नी परमेश्वर मद्धेशिया बकुल पुल के पास घाट पर स्नान कर रही थी। इसी बीच नदी की तेज धारा में आने से डूबने लगीं। यह देख वहां मौजूद युवाओं ने बिना देर किए पानी में छलांग दी और उन्हें बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed