{"_id":"5f81dc1a70484332fb019adc","slug":"two-girls-died-after-falling-brick-wall-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ईंट की दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ईंट की दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Sat, 10 Oct 2020 09:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
रोशनी राजभर (बाएं) और रश्मि (दाएं)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की देर शाम कसया थाना क्षेत्र के चकदेइया गांव में झोपड़ी की दीवार गिरने से बगल में खेल रही दो बच्चियां दबकर घायल हो गईं। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने दीवार का मलबा हटाया और दोनों बेटियों को इलाज के लिए लेकर कसया पहुंचे तो डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इनमें से एक बच्ची अपने ननिहाल आई थी और मामा की लड़की के साथ खेल रही थी। दबने से इन दोनों बच्चियों की मौत हो गई। कसया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
चकदेइया गांव निवासी विरेंद्र के घर देवरिया जिले के बसंतपुर चौहान टोला से उनकी भांजी रोशनी आई हुई थी। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वीरेंद्र की पुत्री रश्मी (8) और ननिहाल आई रोशनी (7) घर के बगल में खेल रही थीं। वीरेंद्र ने कच्चे ईंटों व मिट्टी के गारा से दीवार जोड़कर उस पर छप्पर रखा था। अचानक यह दीवार भरभराकर गिर गई। बगल में खेल रहीं दोनों बच्चियां कच्चे ईंटों के ढेर के नीचे दबकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
आवाज सुनकर परिजन व अगल-बगल लोग पहुंचे और दोनों बच्चियों को निकालकर कसया सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। अस्पताल की सूचना पर कसया पुलिस भी पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसओ कसया रामाशीष सिंह यादव ने बताया कि गारे से ईंट की दीवार जोड़ी गई थी जो अचानक भरभराकर गिर गई। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन