{"_id":"5eab67068ebc3e903c17dd8e","slug":"two-for-the-first-time-in-siddharthnagar-one-in-deoria-and-one-corona-positive-found-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में पहली बार दो, देवरिया में एक और बस्ती में भी मिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में पहली बार दो, देवरिया में एक और बस्ती में भी मिला कोरोना पॉजिटिव
Fri, 01 May 2020 10:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 May 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर और बस्ती मंडल में ग्रीन जोन में शामिल देवरिया और सिद्धार्थनगर में कोरोना पॉजिटिव के केस मिले हैं। सिद्धार्थनगर में दो और देवरिया में एक केस पाया गया है। सिद्धार्थनगर में दोनों सदर तहसील के बताए जा रहे हैं। दोनों सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में बने क्वारन्टीन सेंटर में भर्ती हैं। जबकि बस्ती में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहां उनकी संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
विज्ञापन
बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने तीनों जिलों में चार व्यक्तियों के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की है। उधर सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जिन दो व्यक्तियों की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें एक मुंबई और दूसरा कानपुर से कुछ दिन पहले आया था। दोनों फिलहाल क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर और देवरिया में अब तक एक भी कोरोना का केस न मिलने के कारण ग्रीन जोन में थे, लेकिन दोनों ही जिले अब आरेंज जोन में आ गए हैं। इससे पहले बुधवार को गोरखपुर और महराजगंज के एक-एक व्यक्ति की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई थी।
विज्ञापन
गोरखपुर की महिला दिल्ली से बीमार पिता के साथ आई थी। उसमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे थे। एहतियातन जांच में वह कोरोना पाजिटिव निकली। इस महिला को मिलाकर गोरखपुर में कोरोना संक्रमित दो व्यक्ति मिल चुके हैं।